Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: CM Shivraj attended the funeral of the mother of BJP state organization General Secretary, other BJP leaders also reached
{"_id":"62244826bc8262375a6e2bba","slug":"indore-cm-shivraj-attended-the-funeral-of-the-mother-of-bjp-state-organization-general-secretary-other-bjp-leaders-also-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम शिवराज, भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम शिवराज, भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:05 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत का निधन हो गया। अंतिम यात्रा रविवार को निकली, जिसमें शामिल होने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई नेता इंदौर पहुंचे। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
1 of 4
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते सीएम शिवराज सिंह चौहान व अन्य भाजपा नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत की अंत्येष्टि रविवार को हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत भाजपा के कई नेता इंदौर पहुंचे। सीएम शिवराज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
2 of 4
इंदौर एयरपोर्ट से सीधे भगत के निवास पर पहुंचे सीएम शिवराज
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह करीब 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम स्थित सुहास भगत के निवास के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा में शामिल हुए। रामबाग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। करीब 10.40 बजे सीएम शिवराज इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इधर अंतिम यात्रा में इंदौर भाजपा के नेताओं सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता शामिल हुए।
3 of 4
दिवंगत शुभांगी भगत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत का निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। पति सुधाकर भगत का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। स्व. शुभांगी भगत का जन्म 27 मई सन 1942 को मप्र के धार में हुआ था। परिवार में तीन पुत्र सुहास भगत, संदीप भगत व सुनील भगत हैं। सुहास भगत वर्तमान में मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हैं। लगभग 24 वर्ष की आयु से ही सुहास भगत संघ को अपना जीवन समर्पित किया। संदीप भगत व सुनील भगत निजी संस्था में कार्यरत हैं। स्व. सुधाकर जी भगत भेल (BHEL) भोपाल में कार्यरत थे। उनके संघ के अनुकूल जीवन जीने में माता शुभांगी भगत का हमेशा योगदान रहा। धार्मिक प्रवृत्ति की होकर परिवार में संघानुकूल वातावरण बनाए रखने में हमेशा सहयोग दिया। संघ से जुड़े स्वयंसेवक व कार्यकर्ता जब भगत के घर जाते थे तो उनसे माताजी की आत्मीयता रहती थी। वे सभी से स्नेहपूर्वक बात कर मां के समान ही चिंता करती थी। कई प्रचारकों व स्वयंसेवकों ने उनकी आत्मीयता के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुहास भगत के निवास पर पहुंचकर सीएम ने परिजन को बंधाया ढांढस
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहास भगत के निवास पर पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक संतृप्त परिवारों से बात की। उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।