फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में 'क्रांति' का जन्म:चंबल से गुजरते समय संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

Sat, 05 Mar 2022 07:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Mar 2022 07:53 PM IST
सार

दिल्ली से महोबा जा रही एक महिला ने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में ही बेटे को जन्म दिया है। ग्वालियर में जच्चा-बच्चा को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे का नाम 'क्रांति' रखा गया है। 
 

विज्ञापन
Woman gives birth in Sampark Kranti Express Train, mother-child are both healthy
ग्वालियर में पुलिस अधिकारी बच्चे को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से महोबा जा रही एक महिला ने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। चंबल के बीहड़ों से जब ट्रेन गुजर रही थी, तब महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में साथ में यात्रा कर रहे पति और अन्य महिला यात्रियों ने मदद की और स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला अधिकारियों ने ट्रेन से जच्चा-बच्चा को उतारकर मुरार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। 
Woman gives birth in Sampark Kranti Express Train, mother-child are both healthy
दिल्ली से महोबा जा रही महिला ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बच्चे को जन्म दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
महिला का नाम ज्योति और वह अपने पति आकाश के साथ महोबा जा रही थी। साथ में जेठानी ममता भी थीं। राजस्थान से जैसे ही ट्रेन मध्य प्रदेश के इलाके में आई, ज्योति को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति ने तत्काल टिकट निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। तब तक जेठानी और स्लीपर कोच में सवार अन्य महिलाओं ने मदद की और ज्योति ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
Woman gives birth in Sampark Kranti Express Train, mother-child are both healthy
ग्वालियर में महिला पुलिस अधिकारी ने बच्चे को मुरार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। - फोटो : सोशल मीडिया
कंट्रोल रूम से जीआरपी अधिकारियों को सूचित किया गया। ट्रेन ग्वालियर पहुंची तो एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed