{"_id":"663df7582d6b5b9a50047c1c","slug":"akshaya-tritiya-2024-janapav-kuti-temple-bhagwan-parshuram-jayanti-cm-mohan-yadav-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: अयोध्या के बाद संवरेगा जानापाव तीर्थ स्थल, परशुराम ने यहां भगवान कृष्ण को सुदर्शन दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: अयोध्या के बाद संवरेगा जानापाव तीर्थ स्थल, परशुराम ने यहां भगवान कृष्ण को सुदर्शन दिया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 10 May 2024 06:33 PM IST
सार
Indore Janapav Kuti Temple : सीएम मोहन यादव ने कहा कि मप्र में जहां पर भी भगवान राम और कृष्ण के स्थान हैं उन्हें भाजपा संवारने का काम करेगी।
अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जानापाव पहुंचे। सीएम ने धार लोकसभा क्षेत्र में स्थित परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पर दर्शन एवं पूजन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। डॉ. यादव ने जानापाव की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एक विशेषता है। जब-जब अधर्म बढ़ता है, अवतारी पुरुष समय-समय पर जन्म लेते हैं और प्राणियों के कल्याण के लिए काम करते हैं। ऐसे ही जानापाव की धरती पर भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
बलराम से नहीं हिला था परशुराम का दिया सुदर्शन
उन्होंने कहा कि उज्जैन स्थित सांदीपनी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी। जब उनकी शिक्षा पूर्ण हुई तो गुरुमाता ने उनसे दक्षिणा स्वरूप अपने बेटे को राक्षस जम से वापस लाने के लिए कहा था। जम से युद्ध करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण को अस्त्र की जरूरत थी। तब अपने गुरु सांदीपनी के कहने पर वे परशुराम जी से मिले, जहां परशुराम जी ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। डॉ यादव ने कहा कि परशुराम जी द्वारा दिया गया सुदर्शन चक्र बलराम जी से हिला ही नहीं था। उन्होंने श्रीकृष्ण से कहा कि यह चक्र योगबल से हिलता है, इसलिए तुम ही इसे धारण कर सकते हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बारंबार अभिनंदन है कि वे देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चला रहे हैं और हमारी धरोहरों को बचाने का काम कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 2
सीएम ने यहां पूजा अर्चना की।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
यहां किसानों के लिए भी योजनाएं लाएगी भाजपा
भगवान परशुराम की साधना स्थलियां कई जगह होंगी लेकिन जानापाव का महत्व इसलिए ज्यादा है क्योंकि यहां पर उन्होंने श्रीकृष्ण को चक्र प्रदान किया था। जानापाव को विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार काम करेगी और यहां पर एक केंद्र बनाया जाएगा। जैसे ही आचार संहिता हटेगी इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे। भाजपा की सरकार ने यह निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई हैं उन सभी स्थलों को तीर्थ बनाया जाएगा। भाजपा महेश्वर से जानापाव तक के सभी किसानों के लिए ड्रिप ऐरीगेशन योजना बनाएंगी। इस क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए विकास के कार्य हम लगातार करते रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X