{"_id":"693b7d97da04b9c02f0ccc8f","slug":"indore-news-more-than-two-lakh-devotees-gathered-in-the-grand-morning-procession-of-ranjit-hanuman-2025-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजीत हनुमान प्रभातफेरी: रामायण आधारित झांकियों के साथ चला बाबा रणजीत का रथ, ठंड में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत हनुमान प्रभातफेरी: रामायण आधारित झांकियों के साथ चला बाबा रणजीत का रथ, ठंड में उमड़ा आस्था का सैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:58 AM IST
सार
इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार बजे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में दो लाख से ज्यादा भक्त शामिल हुए। कड़ाके की ठंड में भी भगवा माहौल, भजन मंडलियां, झांकियां और रथ यात्रा आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे और कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए।
विज्ञापन
रणजीत हनुमान की भव्य प्रभातफेरी।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र से शुक्रवार सुबह चार बजे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी निकली, जिसमें दो लाख से अधिक लोगों जुटे। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की ऊर्जा कम होने का नाम नहीं ले रही थी। चारों तरफ भगवा पताकाएं, भजन गाती मंडलियां, भक्ति में डूबे लोगों का हुजूम सड़क पर नजर आया।
Trending Videos
प्रभातफेरी में उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे मंदिर परिसर से बाबा रणजीत अपने पारंपरिक रथ में सवार होकर निकले। इस दौरान भव्य आतिशबाजी हुई। प्रभातफेरी धीरे-धीरे महूनाका की तरफ बढ़ी। अन्नपूर्णा, दशहरा मैदान, नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए प्रभातफेरी फिर मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजीत हनुमान।
- फोटो : अमर उजाला
रामायण पर आधारित दो झांकियों का निर्माण कराया गया था। जिसे भक्तों ने खूब सराहा। इसके अलावा 20 से ज्यादा भजन मंडलियां भी प्रभातफेरी में चलीं। प्रभातफेरी में शामिल भक्त नंगे पैर चले। कुछ भक्त झाड़ू भी लगा रहे थे।
ये भी पढ़ें- मंत्री के परिवार का नशा कनेक्शन, सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर
ये भी पढ़ें- मंत्री के परिवार का नशा कनेक्शन, सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर
रणजीत हनुमान का रथ।
- फोटो : अमर उजाला
तीन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित थे
प्रभात फेरी के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। शुक्रवार सुबह तीन बजे से फूटीकोठी, उषा नगर और अन्नपूर्णा मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहे। इसके अलावा फूटी कोठी चौराहा से रणजीत हनुमान रोड होकर महुनाका चौराहा तक आवागमन बंद रहा।
पांच सौ पुलिस जवान रहे तैनात
रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में पांच सौ से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। इसके अलावा मार्ग के बड़े भवनों से भी पुलिस जवान निगरानी किए। ड्रोन के जरिए भी पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। रथ के आसपास भी पुलिस सुरक्षा का घेरा बना रहा। चार किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग से जुड़ी गलियों में भी पुलिस जवान तैनात रहे और गलियों में बैरिकेड लगाए गए थे।

कमेंट
कमेंट X