सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore Violence : इंदौर में सियासी हिंसक झड़प, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

Indore BJP Congress Clash : इंदौर में  कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार हिंसक झड़प हो गई। पथराव और नारेबाजी में एक मीडियाकर्मी समेत छह लोग घायल हुए, जबकि पुलिस ने वॉटर कैनन और बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। देखें तस्वीरें

विज्ञापन
MP Politics Indore News Violent clash between BJP and Congress workers AI Summit Delhi
हिंसक झड़प के दौरान की तस्वीर में बीच-बचाव करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रदेश का सियासी पारा और गर्म हो गया है। भाजपा ने दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का पलटवार करने के लिए इंदौर में गांधी भवन के घेराव का एलान किया, तो कांग्रेसियों ने प्रतिरोध करने की हर संभव कोशिश की। चलिए तस्वीरों में दिखते हैं झड़प और हिंसा से जुड़ी तस्वीरें।

Trending Videos
MP Politics Indore News Violent clash between BJP and Congress workers AI Summit Delhi
सड़कों पर टमाटर ही टमाटर बिखरे हुए दिखे। - फोटो : अमर उजाला
पानी की बोतलें और टमाटर एक-दूसरे पर फेंके गए
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन घेरने की कोशिश की तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं  भी एकत्रित हो गए। दोनों तरफ से पत्थर, पानी की बोतलें और टमाटर एक-दूसरे पर फेंके गए। तस्वीर में देख सकते हैं सड़क पर टमाटर बिखरे पड़े हैं।  पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसी तरह स्थिति को संभाला। 

ये भी पढ़ें- Indore News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, एक दूसरे पर फेंके गए पत्थर, टमाटर और पानी की बोतल
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Politics Indore News Violent clash between BJP and Congress workers AI Summit Delhi
कांग्रेस कार्यकर्ता झड़प के दौरान टमाटर फेंकते हुए। - फोटो : अमर उजाला
एक मीडियाकर्मी, एक पुलिस अधिकारी समेत छह घायल
बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाकर हालातों पर काबू पाया गया। पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया। फिलहाल  स्थिति नियंत्रण में है। मिली जानकारी के अनुसार, इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। इसमें एक मीडियाकर्मी और एक पुलिस अधिकारी को भी चोटें आई हैं। एक महिला नेत्री बिंदू चौहान को पथराव में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
MP Politics Indore News Violent clash between BJP and Congress workers AI Summit Delhi
विधायक रमेश मेंदोला पंढरीनाथ थाने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर हमलावर है कांग्रेस
एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद देशभर में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों को घेरने की योजना बनाई। वहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा में  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर एक बजे से गांधी भवन पर जमा हुए थे। वहीं वे  भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध में जुट गए। इस पूरे मामले में भाजपा कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
MP Politics Indore News Violent clash between BJP and Congress workers AI Summit Delhi
कार्यकर्ताओं को पकड़ते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कैसे बिगड़े हालात?
पुलिस ने संभावित टकराव को देखते हुए मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे। लेकिन जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने गांधी भवन की ओर बढ़े, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारे लगाने लगे। तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पकड़ा
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed