{"_id":"63d3da678c0da437c9545157","slug":"photo-and-information-of-the-mausoleum-of-bajirao-peshwa-2023-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजीराव की समाधि पर पहुंचे इंदौर के युवा, नदी-जंगलों के बीच देखें इस बेहद खूबसूरत जगह की ड्रोन से ली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजीराव की समाधि पर पहुंचे इंदौर के युवा, नदी-जंगलों के बीच देखें इस बेहद खूबसूरत जगह की ड्रोन से ली तस्वीरें
Fri, 27 Jan 2023 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:11 PM IST
सार
बाजीराव पेशवा की समाधि मप्र में एक बेहद खूबसूरत जगह पर स्थित है। यहां पर इंदौर से पहुंचना बेहद आसान है और यह प्राकृतिक रूप से समृद्ध स्थान है।
विज्ञापन
बाजीराव पेशवा की समाधि मप्र में एक बेहद खूबसूरत जगह पर स्थित है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजीराव मस्तानी फिल्म तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म ने बाजीराव की वीरता को दिखाया और दर्शकों के दिल में बाजीराव की एक नई छवि निर्मित की। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने बाजीराव और दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का रोल किया था। फिल्म में बाजीराव को अंतिम समय में नदी जंगलों के बीच दिखाया गया था। यहीं पर उन्होंने अंतिम सांसे ली थी। यह जगह मप्र के खरगोन के पास स्थित है। बेहद सुंदर प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित इस जगह पर बहुत कम ही लोग जा पाते हैं। इंदौर के बाइक राइडर्स ग्रुप आरओआर ने तय किया था कि इस गणतंत्र दिवस पर वे सब यहां पर जाएंगे और बाजीराव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह बेहद ही शांत और सुकून देने वाली जगह है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सिंधिया ने निर्माण करवाया
ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हमारे साथियों ने यह राइड प्लान की। यह जगह इंदौर से 100 कीमी की दूरी पर स्थित है। यह बेहद ही शांत और सुकून देने वाली जगह है। नर्मदा नदी के किनारे पर इसका निर्माण सिंधिया घराने ने करवाया था। ज्ञानदीप ने बताया कि इंदौर से इतना करीब होते हुए भी लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते हैं। यह शहर की बसाहट से एकदम दूर शांत जगह पर है। इस प्राचीन ऐतहासिक जगह के बारे में मुझे 2 साल पहले पता चला था लेकिन जाने का मौका नहीं मिल पाता था। इसीलिए यह निर्णय लिया था कि इस गणतंत्र दिवस पर सभी दोस्तों के साथ यहां पर अवश्य जाएंगे।

मंडलेश्वर से महज 30 किमी की दूरी पर यह स्मारक स्थित है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अजेय रहे बाजीराव
बाजीराव पेशवा मराठा साम्राज्य के सातवें पेशवा थे। उन्होंने 20 साल तक राज किया और हमेशा अजेय रहे। वे ऐसे इकलौते सेनापति थे जो अपने सारे युद्धों में अजेय रहे। उन्होंने दिल्ली और भोपाल की लड़ाई में निजाम उल मुल्क को पराजित किया था। उन्होंने मराठा साम्राज्य का विस्तार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

यह परिवार के साथ वक्त बिताने वाली जगह है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
यहां कैसे पहुंचें
ज्ञानदीप ने बताया कि इंदौर से राऊ जाना पड़ता है। यहां पर स्थित जाम गेट होते हुए मंडलेश्वर से महज 30 किमी की दूरी पर यह स्मारक स्थित है। इस राइड में हमारे 25 राइडर शामिल हुए थे।
ज्ञानदीप ने बताया कि इंदौर से राऊ जाना पड़ता है। यहां पर स्थित जाम गेट होते हुए मंडलेश्वर से महज 30 किमी की दूरी पर यह स्मारक स्थित है। इस राइड में हमारे 25 राइडर शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इस राइड में हमारे 25 राइडर शामिल हुए थे।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
परिवार के साथ घूमने वाली जगह
ज्ञानदीप ने बताया कि यह परिवार के साथ वक्त बिताने वाली जगह है। नर्मदा नदी का किनारा और नाव से नदी में घूमना सभी का दिल जीत लेता है।
ज्ञानदीप ने बताया कि यह परिवार के साथ वक्त बिताने वाली जगह है। नर्मदा नदी का किनारा और नाव से नदी में घूमना सभी का दिल जीत लेता है।