{"_id":"67a83afd710f6b3a2b072f8a","slug":"valentine-week-you-should-be-a-little-more-insulting-aashiq-put-up-posters-of-the-girl-s-name-in-the-city-2025-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Week: तू थोड़ा और जलील कर...आशिक ने शहर में लगाए लड़की के नाम के पोस्टर, लिखा-अभी तेरा प्यार बाकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Week: तू थोड़ा और जलील कर...आशिक ने शहर में लगाए लड़की के नाम के पोस्टर, लिखा-अभी तेरा प्यार बाकी है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:50 AM IST
सार
कटनी में एक युवक ने प्यार में ठुकराए जाने पर शहर में लड़की के नाम के साथ शायरी वाले पोस्टर चिपका दिए, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना पर विरोध भी शुरू हो गया है, खासकर वैलेंटाइन वीक के चलते।
विज्ञापन
1 of 3
कटनी में लगे ये पोस्टर चर्चा में बने हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के कटनी में अलग तरीके का मामला सामने आया है। एक दिलजले आशिक ने शहर में कई जगह अपना दर्द बयां करती शायरी के कागज चिपका दिए हैं, इसमें लड़की का नाम भी लिखा है। अब पुलिस इसकी तलाश कर रही है।
फरवरी में चल रहे वैलेंटाइन वीक से जुड़ी एक रोचक खबर कटनी से सामने आई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर टूटे दिल की दास्ता दिख रही है। तीन जगह पुलिस को ऐसे पोस्टर मिले हैं, जिसमें लड़की के नाम के साथ दर्दभरी शायरी लिखी मिली है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि कोई इसे पढ़कर हंस रहा है तो मजे लेते हुए इसके साथ फोटो ले रहा है। वहीं कई लोगों ने इसका विरोध भी जताया है। हालांकि पुलिस ने इन्हें निकाल दिया है और इस तरह के कागज चिपकाने वाले की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
2 of 3
कटनी में आशिक ने इस तरह लगा दिए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए लिखा क्या था
मामला शहर के कोतवाली थाने का है। अलग-अलग तीन जगह ऐसे कागज चिपके मिले हैं। इस पर लिखा है कि 'तू थोड़ा और बदनाम कर, इस दिल में अभी तेरा प्यार और बाकी है....!!' और नीचे अंग्रेजी में यशिता का नाम लिखा है।
टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि संतनगर कॉलोनी सहित कुल तीन स्थानों में ऐसे पोस्टर लगे मिलने की जानकारी लगी है। ये किसके द्वारा लगाए गए हैं, इसकी तलाश की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी कैमरे देख रहे हैं, जैसे ही इसकी जानकारी मिलेगी, कार्रवाई करेंगे। क्योंकि सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर किसी को बदनाम करना जुर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
मामला कटनी का है।
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक की वजह से सर्खियों में
बता दें कि अज्ञात युवक का ये संदेश काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है, क्योंकि फरवरी माह लवर्स मंथ माना जाता है और 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इसी बीच यह पोस्टर काफी सुर्खिया बंटोर रहा है।
विरोध करने वाले भी आए सामने
संतनगर, गर्ग चौराहे सहित अन्य स्थानों में लगे युवती के नाम के साथ पोस्टर की जानकारी सामने आने पर इसका विरोध भी शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारे सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं ये किस युवक की करतूत है इसकी जानकारी पता लगाने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा को मौखिक शिकायत दर्ज कराई है ताकि ऐसे युवकों पर कड़ी कार्रवाई हो सके। जो हमारे समाज की सौहार्द खराब करे, हमारे बहन बेटी को बदनाम करे ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना ही चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X