Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: A group of wild elephants from Chhattisgarh crushed the husband and wife who went to pick up Mahua, both died
{"_id":"624bdd320a89ea47863098ca","slug":"madhya-pradesh-a-group-of-wild-elephants-from-chhattisgarh-crushed-the-husband-and-wife-who-went-to-pick-up-mahua-both-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों के समूह ने महुआ बीनने गए पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों के समूह ने महुआ बीनने गए पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:39 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल में छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों के समूह ने पति-पत्नी को कुचल दिया। दोनों जयसिंहनगर इलाके में महुआ बीनने गए थे, जब हाथियों ने उन पर हमला बोला।
विज्ञापन
1 of 3
शहडोल में जंगली हाथियों का आतंक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहडोल के जयसिंहनगर फॉरेस्ट रेंज में चितराव गांव के पास जंगली हाथियों ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी जंगल में महुआ बीनने गए थे। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग और पुलिस का अमला हाथियों के समूह पर नजर रखी जा रही है।
2 of 3
शहडोल में हाथियों का जो समूह है, उसमें दो बच्चे भी हैं। इस वजह से समूह अधिक संंवेदनशील हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से शहडोल इलाके में छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों का आतंक है। मंगलवार सुबह 5 बजे चितराव गांव के मोतीलाल बसोर और उनकी पत्नी मुलिया बाई महुआ बीन रहे थे। तभी हाथियों का दल वहां से गुजरा और उसने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद फॉरेस्ट और पुलिस विभाग के कर्मचारी जंगल से लगे ग्रामीण इलाकों में मुनादी करवा रहे हैं। ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी जा रही है।
3 of 3
ग्रामीणों को शहडोल के जंगलों में न जाने की सलाह जारी की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीसीएफ केपी वर्मा ने मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ से हाथियों का दल अनूपपुर होते हुए शहडोल के जंगलों में आया है। यह हाथियों का नया दल है। दल में दो बच्चे भी हैं। इस वजह से हाथी अधिक संवेदनशील दिख रहे हैं। मंगलवार को हाथियों के समूह ने दो ग्रामीणों को कुचल दिया, जो पति-पत्नी हैं। विभागीय गाइडलाइन को फॉलो करते हुए सुरक्षा की पहल हो रही है। इस समय अनूपपुर और शहडोल के जंगलों में हाथियों के दो अलग-अलग दल घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। महुआ का सीजन होने से लोग बड़ी संख्या में जंगल जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।