शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम पर सीएम ने कहा कि हर महीने में एक दिन रोजगार दिवस मनाया जाएगा। आज रोजगार दिवस के माध्यम से प्रदेश के 5 लाख 6 हजार लोगों को स्व-रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 29 मार्च को फिर से रोजगार दिवस मनाकर लाखों लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने स्व रोजगार योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र और हितलाभ का वितरित किया और 617.89 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
{"_id":"6218cb0055a0e71d7d634702","slug":"madhya-pradesh-cm-attended-the-employment-day-program-in-shahdol-said-if-someone-messes-up-then-you-have-to-grind-the-mill-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शहडोल में रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए CM, कहा- किसी ने गड़बड़ की तो जेल में चक्की पिसवाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शहडोल में रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए CM, कहा- किसी ने गड़बड़ की तो जेल में चक्की पिसवाना है
Fri, 25 Feb 2022 06:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को शहडोल जिले में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
शहडोल में रोजगार दिवस कार्यक्रम में सीएम चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करते सीएम चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अंबानी हों या कोई और बड़ा उद्योगपति इन लोगों ने भी छोटी पूंजी से अपना काम शुरू किया था और बाद में बड़े उद्योगपति बन गए। मेरी बहनों आप भी छोटे उद्योग से बड़े उद्योग लगा सकती हो। असंभव कुछ नहीं है। हम सब मिलकर काम करेंगे। सीएम ने कहा कि आजीविका मिशन के लिए हमने तय किया कि स्कूल की गणवेश कोई ठेकेदार नहीं, बल्कि समूह की बहनें बनाएंगी। रेडी-टू-ईट बनाने का काम भी स्व-सहायता समूह को दिया जाएगा। धान, गेहूं की खरीदी भी बहनें करेंगीं।
विकास कार्यों का लोकार्पण करते सीएम चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां चाह होती है वहां राह होती है। असंभव दुनिया में कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। देशभर में सड़कों का जाल, पानी का प्रबंध और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएम ने कहा कि शहडोल में मेडिकल कॉलेज होने से कोरोना काल में शहडोल के नागरिकों को रीवा और जबलपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। शहडोल में ही बेहतर इलाज मिला। कोविड के संकट के समय हमने न विकास के काम रुकने दिए और न ही जनता के कल्याण के कामों में कोई कमी आने दी।
वहीं एक जिला एक उत्पाद के बारे में लोगों को बताते हुए सीएम चौहान ने कहा कि शहडोल जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत हल्दी का चयन किया गया है। हमारी स्व-सहायता समूह की बहनों ने बताया कि वह हल्दी बेचने का काम कर रही हैं। लोकल में भी हल्दी बेची जा रही हैं जरूरत पड़ने पर बैंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व-सहायता समूह की सदस्यों से हल्दी उत्पाद की जानकारी लेते सीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रोजगार दिवस और रोजगार मेलों के आयोजन पर निशाना साधते हुए उन पर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
