सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Madhya Pradesh: एमपी का अपराधमुक्त गांव, चार दशकों से गांव में नहीं घुसी पुलिस, जानें फिर कैसे सुलझते हैं विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

क्या आप मानेंगे कि ऐसी कोई जगह हो सकती है जहां अपराध नहीं होते। अपराध के सिलसिले में पुलिस चालीस सालों में नहीं पहुंची। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ऐसा ही एक गांव है। यहां छोटे-मोटे विवाद होते भी हैं तो बड़े-बुजुर्ग की समझाइश से सुलझ जाते हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Crime-free village of MP, police did not enter the village for four decades, then know how disputes are resolved
हाथीवर खिरक गांव में 1983 के बाद से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आप मानेंगे कि ऐसी कोई जगह हो सकती है जहां अपराध नहीं होते। अपराध के सिलसिले में पुलिस चालीस सालों में नहीं पहुंची। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ऐसा ही एक गांव है। यहां छोटे-मोटे विवाद होते भी हैं तो बड़े-बुजुर्ग की समझाइश से सुलझ जाते हैं। 

Trending Videos
Madhya Pradesh: Crime-free village of MP, police did not enter the village for four decades, then know how disputes are resolved
पृथ्वीपुर ब्लॉक की नैगुंवा पंचायत के हाथीवर खिरक गांव में 39 साल से पुलिस नहीं गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर ब्लॉक की नैगुंवा पंचायत के हाथीवर खिरक गांव की हम बात कर रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 1983 के बाद से यहां कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इसकी जानकारी चुनाव ड्यूटी के दौरान गांव में पहुंचे एसडीओपी ने दी। पहले तो उन्होंने सुना, फिर गांव का रिकॉर्ड भी देखा तो पता चला कि चार दशकों से अपराध के सिलसिले में यहां पुलिस नहीं गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Crime-free village of MP, police did not enter the village for four decades, then know how disputes are resolved
ग्रामीणों का कहना है कि यहां के लोग परिवार की तरह रहते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों का कहना है कि यहां के लोग परिवार की तरह रहते हैं। यहा करीब 225 लोग रहते हैं। आज भी छोटे-बडे सभी विवाद गांव में आपसी पंचायत के माध्यम से सुलझा लिए जाते हैं। चुनाव के समय को छोड़कर गांव में कभी पुलिस नहीं जाती। गांव के लोगों ने भी 39 सालों से थाने का मुंह नहीं देखा है। 

गांव में मुख्य रूप से पाल और अहिरवार समाज के लोग रहते हैं। यहां के लोगों का मुख्य कार्य कृषि और बकरी पालन है। यहां के लोग विवादों से दूर अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं और कभी कुछ हो भी जाता है तो गांव में पंचायत कर वरिष्ठजनों द्वारा समझाइश देकर मामले को वहीं खत्म कर देते हैं और विवाद के बाद भी लोगों के मन में कही किसी भी प्रकार की टीस नहीं रहती और सभी पहले जैसे ही मिल-जुलकर रहते हैं। 
 
Madhya Pradesh: Crime-free village of MP, police did not enter the village for four decades, then know how disputes are resolved
एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि गांव के लोग दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि गांव के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने यहां का विलेज क्राइम नोटबुक (व्हीसीएनबी) चेक कराया तो यहां पर वर्ष 1983 के बाद से आज तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है। इस अमन पसंद गांव में एक व्यक्ति ही कुछ असामाजिक किस्म का था जिसके नाम पर ही एक-दो प्रकरण दर्ज हुए, हालांकि वो भी गांव के बाहर थे। उसके बाद से वह सालों से गांव में नहीं रहता है। यहां के लोग अपने काम में लगे रहते हैं। नशा नहीं होता, इस वजह से विवाद भी नहीं होते। गांव के लोग दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। सभी इनकी तरह जीने लगें तो पुलिस को दूसरे अच्छे कामों के लिए वक्त मिलने लगेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed