😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Shivraj dances on making Draupadi Murmu the presidential candidate, says this new revolution is happening
{"_id":"62b41d7f6a26ce7afd6625d3","slug":"madhya-pradesh-shivraj-dances-on-making-draupadi-murmu-the-presidential-candidate-says-this-new-revolution-is-happening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर नाचे शिवराज, बोले यह नई क्रांति हो रही है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर नाचे शिवराज, बोले यह नई क्रांति हो रही है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 23 Jun 2022 03:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश भाजपा ने द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह नई क्रांति हो रही है।
विज्ञापन
1 of 3
द्रोपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर आयोजित आभार समारोह में शिवराज सिहं चौहान जमकर थिरके।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मध्य प्रदेश भाजपा ने द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही यह भी कहा कि यह नई क्रांति हो रही है।
Trending Videos
2 of 3
शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदिवासी समाज को सम्मान देने पर गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में खूब नाचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो किसी ने नहीं सोचा था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एक आदिवासी जनजाति समाज की बहन एक एक दिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठेगी, राष्ट्रपति बनेगी और तीनों सेनाओं की मुखिया बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परंपरा बदल दी है। आज चमत्कार हुआ है। पहले यह होता था कि राष्ट्रपति बड़े घराने में पैदा होने वाला और ज्यादा पढ़ा-लिखा बनता था। आज एक साधारण और गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बहन राष्ट्रपति बनेगी। जो पहले शिक्षिका, पार्षद, विधायक और ओडिशा में मंत्री रही। गर्वनर रही है। उन्होंने कहा कि कोई इससे पहले भूरी बाई को पूछता था? बजू श्याम को पूछता था? हमारे जनजातीय आदिवासी कलाकारों को पूछता था? हमारे आदिवासी समाज के लोगों में कितनी प्रतिभा है, जिन्हें चुन-चुन कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
द्रोपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाने की खुशी में जनजातीय नर्तकों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रस्तुति दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
यह आदिवासी समाज का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज विकास की दौड़ में पीछे रहे गए थे, उन्हें विकास की दृष्टि से ऊपर लाया जा रहा है। उन्हें मान-सम्मान और इज्जत देकर देश का भविष्य बनाने का मौका दिया जा रहा है। यह केवल द्रोपर्दी मुर्मू का सम्मान नहीं है। यह भारत के आदिवासी समाज का सम्मान है। यह मध्य प्रदेश के 2 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है।
कांग्रेस ने सिर्फ शोषण किया
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का सिर्फ शोषण किया है। केवल झोपड़ी में पड़ा रहने दिया। उन्हें सम्मान देने का काम किया है, तो यह भाजपा ने किया है। मध्यप्रदेश में हम पेसा एक्ट धीरे-धीरे लागू कर रहे हैं। हम सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार देंगे। वन भूमि पर सबसे ज्याद पट्टे बीजेपी सरकार ने दिए हैं। हमने तय किया है कि पायलट बेसिस पर तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार ग्रामसभा को दिया जाए। अभी हमने पांच ब्लॉक में यह शुरू किया है। एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती करेंगे।
कल भी प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रोपर्दी मुर्मू 24 जून को 12 बजे राष्ट्रपति प्रत्याशी का नामांकन भरेंगी, लेकिन जीत तो पक्की है। जहां भाजपा और मोदी होते हैं, जीत पक्की होती है। कांग्रेस तो अभी महाराष्ट्र के भंवर में उलझी हुई है। कल 12 बजे मिठाई बांटो, नाचो-गाओ। कल पूरे प्रदेश में उत्सव मनना चाहिए। मिठाई बांटो, आतिशबाजी करो, उत्सव मनाना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X