सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ujjain News: उज्जैन में बोले शिवराज-कांग्रेस को कार्यकर्ता नहीं मिला तो तराना से विधायक उठा ले आए, ये सिर्फ सोशल मीडिया चलाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 01:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे और महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल की जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए। उन्होंने महाकाल भगवान के दर्शन किए और इस्कॉन मंदिर भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।

विज्ञापन
Ujjain News: Shivraj-Congress said in Ujjain if the workers did not get the workers, then they brought the MLAs from Tarana, it will run only social media.
जन आशीर्वाद रैली में अभिवादन करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन पहुंचे। सीएम सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उज्जैन में चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा प्रत्याशी की जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए और महापौर सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सीएम ने इस्कॉन मंदिर में दर्शन भी किए। यहां हरे कृष्णा हरे रामा...भजन गाकर नृत्य भी किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहे।  
Trending Videos
Ujjain News: Shivraj-Congress said in Ujjain if the workers did not get the workers, then they brought the MLAs from Tarana, it will run only social media.
भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल की जन आशीर्वाद रैली शहीद पार्क पहुंची जहां जनसभा हुई। यहां सीएम ने भाषण शुरू ही किया था कि तेज बारिश हो गई इस कारण लोग इधर-उधर भाग गए। सभा में भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain News: Shivraj-Congress said in Ujjain if the workers did not get the workers, then they brought the MLAs from Tarana, it will run only social media.
संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित कर कहा कि शहर में महापौर, पार्षद का चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी लोग मिलकर शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सीएम ने कमलनाथ पर तंज कसा और कहा कि जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया वो महाराष्ट्र की सरकार क्या बचाएंगे। मंच कांग्रेस महापौर उम्मीदवार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता की तो उज्जैन में इज्जत ही नहीं है। एक कांग्रेस का उम्मीदवार उज्जैन में नहीं मिला, जिसको उज्ज्जैन में टिकट दे देते। तराना से विधायक उठा लाए। जिसने तराना का बंटाधार कर दिया वो उज्जैन का क्या करेगा, केवल सोशल मीडिया चलाएगा। ट्विटर ट्विटर खेलेगा। कांग्रेस अंतिम सांसे गिन रही है। 
Ujjain News: Shivraj-Congress said in Ujjain if the workers did not get the workers, then they brought the MLAs from Tarana, it will run only social media.
विजयी मुद्रा का इशारा करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री ने कहा उज्जैन नगरी तीन लोक से न्यारी नगरी होगी। उज्जैन दुनिया में अद्भुत शहर होगा। उज्जैन में 46 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इससे करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जो योजनाएं भाजपा सरकार ने शुरू की थी। कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ ने सभी योजनाओं को बंद करके गरीबों का राशन पानी भी बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि वोट देने के दौरान एक क्षण सोच लेना नगर में सारा काम नगर निगम के माध्यम से होता है। यदि कांग्रेस का बोर्ड बना तो कोई काम नहीं होगा। सारे काम रुक जाएंगे। कांग्रेसी पूरा समय लड़ाई में लगा देंगे। सीएम ने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा की सरकार रहते हुए उज्जैन नगर का स्वरूप बदला है। विकास करने के लिए अंतरात्मा भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने महाकाल विस्तारीकरण योजना की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में शहर के सरोवर का सत्यानाश हो गया है। अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में रूद्र सागर का विकास हो रहा है। भगवान महाकाल की नगरी से नगरीय निकाय चुनाव प्रचार का अभियान शुरू किया है यह अभियान जीत में बदलेगा।
विज्ञापन
Ujjain News: Shivraj-Congress said in Ujjain if the workers did not get the workers, then they brought the MLAs from Tarana, it will run only social media.
सीएम शिवराज को आशीर्वाद देती बुजुर्ग महिला - फोटो : सोशल मीडिया

जिस समय सीएम शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी समय एक बुजुर्ग महिला दौड़कर उनके पास जाने लगी। उसके हाथ में पुष्पमाला थी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो कहा कि सीएम को माला पहनानी है। इस पर उसे अंदर आने दिया। उसके हाथ से माला लेकर सीएम तक पहुंचाई। बुजुर्ग महिला सीएम को दोनों हाथों से आशीष देते हुए रवाना हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed