Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Tea seller in Rewa is contesting the mayor's election, said - If the tea seller can run the country, then why not the Municipal Corporation
{"_id":"62b3141b7457f254286301dd","slug":"madhya-pradesh-tea-seller-in-rewa-is-contesting-the-mayor-s-election-said-if-the-tea-seller-can-run-the-country-then-why-not-the-municipal-corporation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: रीवा में चाय बेचने वाला लड़ रहा महापौर चुनाव, कहा- चायवाला देश चला सकता है तो नगर निगम क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: रीवा में चाय बेचने वाला लड़ रहा महापौर चुनाव, कहा- चायवाला देश चला सकता है तो नगर निगम क्यों नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:37 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के रीवा नगर निगम में महापौर चुनाव अलग ही बात पर चर्चा में हैं। यहां के चाय विक्रेता ने महापौर बनने के लिए निर्दलीय पर्चा भरा है। उनका आत्मविश्वास कहता है कि जब एक चायवाला देश चला सकता है तो दूसरा चायवाला नगर निगम क्यों नहीं।
विज्ञापन
1 of 3
शिल्पी प्लाजा में चाय का ठेला लगाने वाले राम चरण शुक्ला ने भी महापौर के लिए पर्चा दाखिल किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के रीवा नगर निगम में महापौर चुनाव अलग ही बात पर चर्चा में हैं। यहां के चाय विक्रेता ने महापौर बनने के लिए निर्दलीय पर्चा भरा है। उनका आत्मविश्वास कहता है कि जब एक चायवाला देश चला सकता है तो दूसरा चायवाला नगर निगम क्यों नहीं।
बता दें कि रीवा नगर निगम की नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रीवा नगर निगम की अनारक्षित सीट में 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। शहर की मूलभूत समस्याओं को अपना चुनावी मुद्दा बनाते हुए शिल्पी प्लाजा में चाय का ठेला लगाने वाले राम चरण शुक्ला ने भी महापौर के लिए पर्चा दाखिल किया है।
2 of 3
राम चरण शुक्ला का दावा है कि शहर की 70 प्रतिशत जनता से उनका सीधा संपर्क होता है
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रीवा के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा में बीते बीस सालों से चाय का ठेला लगाने वाले राम चरण शुक्ला अलग ही आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है जिसके लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने सतत जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जनता का उन्हें खासा समर्थन भी मिल रहा है। उनका दावा है कि शहर की 70 प्रतिशत जनता से उनका सीधा संपर्क होता है और अब वे दुकान में चाय पीने आने वाले लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।
3 of 3
शुक्ला बीते 20 सालों से चाय का ठेला लगा रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्ला ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश की बागडोर संभाली थी तब कहा गया था कि चाय वाला प्रधानमंत्री बना है और तब से ही मैंने भी राजनीति में अपने पैर आजमाने की ख्वाहिश मन में रख ली थी। राम चरण शुक्ला का कहना है कि अगर एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन कर देश चला सकता है तो मैं भी रीवा नगर निगम को चला सकता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।