{"_id":"61a0ea9ac37937291427ec38","slug":"madhya-pradesh-sdm-priya-verma-who-slapped-bjp-leader-married-dsp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली एसडीएम प्रिया वर्मा ने की डीएसपी से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली एसडीएम प्रिया वर्मा ने की डीएसपी से शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 26 Nov 2021 07:39 PM IST
सार
2020 में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली एसडीएम प्रिया वर्मा ने डीएसपी आशीष पटेल से ब्याह रचाया है। दोनों ने ही इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 4
डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा और डीएसपी आशीष पटेल शुक्रवार को प्रणय बंधन में बंध गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देवास के कन्नौद में एसडीएम प्रिया वर्मा और डीएसपी आशीष पटेल शुक्रवार को विवाह सूत्र में बंध गए। यह वही प्रिया वर्मा हैं, जिन्होंने पिछले साल सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। शिवराज सिंह चौहान ने तो उन्हें चेतावनी भी दी थी। खैर, बाद में मामले का सच भी सामने आया था।
प्रिया वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके फेसबुक पेज पर चार लाख से अधिक लाइक्स हैं और 27 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करती हैं। इस पेज पर भी उनके ज्यादातर फोटो उनकी अलग ही स्टाइल को बयां करते हैं। कभी वाहन रोककर स्कूली बच्चियों से बात करना तो कभी दबंगई के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचना। उनकी इस स्टाइल की वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी हैं।
2 of 4
प्रिया वर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी शादी की तस्वीरें प्रकाशित की हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर की हैं प्रिया वर्मा
प्रिया वर्मा इंदौर के गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं। पिता का नाम महेश किरण है। माता-पिता हमेशा ही चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सर्विसेस में जाए।
पहले डीएसपी बनीं, फिर डिप्टी कलेक्टर
प्रिया वर्मा ने साल 2014 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। 2015 में वह डीएसपी बन गई थीं। उन्होंने इसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी। 2016 में परीक्षा दी तो वेटिंग लिस्ट में थी। 2017 में डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुई। उस समय प्रदेश में उन्होंने चौथी रैंक हासिल की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा कि वह हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।
3 of 4
प्रिया वर्मा और आशीष पटेल की यह तस्वीर आशीष ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
आशीष पटेल ने भी पोस्ट की हैं तस्वीरें
प्रिया और आशीष का प्री-वेडिंग शूट भी हुआ है। यह भी आशीष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। दोनों के ही अकाउंट पब्लिक हैं। इस वजह से कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आशीष ने 30 अक्टूबर को प्रिया को इस तस्वीर के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ने दी थी धमकी
प्रिया वर्मा ने जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा के दौरान राजगढ़ में भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया था। उस वक्त प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी। शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी दी थी कि मैडम, आपने कानून की कौन-सी किताब पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।