Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: CM Mohan Yadav Ploughs a Field in Betul Kukru Wins Hearts with Rural Connect and Traditional Style
{"_id":"6a40fea6b85be9bfc60701e9","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-ploughs-a-field-in-betul-kukru-wins-hearts-with-rural-connect-and-traditional-style-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: बैतूल के कुकरू में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, खेत में चलाया हल और मक्का बोई; लाठी भी घुमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बैतूल के कुकरू में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, खेत में चलाया हल और मक्का बोई; लाठी भी घुमाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू दौरे में किसान के खेत में हल चलाकर कृषि के प्रति सम्मान जताया और पारंपरिक लाठी भी घुमाई। उन्होंने योगाभ्यास, 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण और ग्रामीणों से संवाद किया। साथ ही कुकरू को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
1 of 3
बैतूल में सीएम मोहन यादव ने खेत में उतरकर हल चलाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रशासनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ग्रामीण जीवन, कृषि और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। रविवार को उनका कई अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
सुबह मुख्यमंत्री स्थानीय किसान मारोती बाबसकर के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से स्वयं हल चलाकर और मक्का की बोआई कर खेती-किसानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने किसान से फसल, खेती की चुनौतियों और कृषि संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी।
खेत में हल चलाते सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
लाठी घुमाई
खेत में मौजूद एक युवक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक लाठी भी घुमाई। उनका यह सहज और आत्मीय अंदाज़ वहां मौजूद ग्रामीणों को काफी पसंद आया और लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
3 of 3
बैतूल में सीएम मोहन यादव ने योग भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को दिया योग से संदेश
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सुबह योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उनके साथ कई लोगों ने भी योगाभ्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ किया।
अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसानों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं और ग्रामीण विकास को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुकरू को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पलायन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।