{"_id":"6a4000e8c6c3e400db0c6e2c","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-visits-the-valleys-of-kukru-learns-from-women-about-their-journey-of-life-changing-tr-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: कुकरू की वादियों में पहुंचे मुख्यमंत्री. मोहन यादव, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कुकरू की वादियों में पहुंचे मुख्यमंत्री. मोहन यादव, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर बैतूल के कुकरू पहुंचे, जहां उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कुकरू को विकसित कर मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए जाना कि सरकारी योजनाओं के कारण उनकी आजीविका और जीवन स्तर में किस तरह बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कुकरू को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित मावा और रबड़ी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मावा बनाने की पूरी प्रक्रिया देखी, समूह द्वारा तैयार उत्पादों का स्वाद लिया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समूह की आय, सरकारी सहायता और स्वरोजगार से जुड़े अनुभवों की जानकारी भी ली।
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
समूह की अध्यक्ष शोभा गायने ने बताया कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत समूह को सीसीएल से 3 लाख रुपये, सीआईएफ से 1 लाख रुपये, आरएफ से 11 हजार रुपये तथा पीएमएफएमई योजना के तहत 40 हजार रुपये की सहायता मिली है। समूह में 11 महिलाएं कार्यरत हैं और आजीविका मिशन की मदद से खरीदी गई स्वचलित मावा मशीन के जरिए हर महीने करीब 25 हजार रुपये की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मावा, रबड़ी, श्रीखंड निर्माण और खेती से भी जुड़ी हैं, जिससे प्रत्येक सदस्य को लगभग 15 से 18 हजार रुपये मासिक आय प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सिपना सनसेट पॉइंट पहुंचकर सूर्यास्त का मनमोहक नजारा भी देखा। कुकरू की पर्वत श्रृंखलाओं, हरियाली और शांत वातावरण से प्रभावित मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध है और इसे विकसित कर मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुकरू का विकास केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।