फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP NEWS: झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा, रक्षाबंधन के दिन मानवता शर्मसार

Thu, 11 Aug 2022 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दबंगों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर दिया और खूब पीटा। आरोप है कि दबंग महिला का अपहरण कर ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
MP NEWS: In Jhabua, the miscreants beat up the woman with sticks, on the day of Rakshabandhan, humanity was as
झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में गुरुवार रक्षाबंधन के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले में दबंगों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर दिया और खूब पीटा। आरोप है कि दबंग महिला का अपहरण कर ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। 

 
जानकारी के अनुसार घटना रायपुरिया थाना क्षेत्र के रूपारेल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इस घटना का आसपास के लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ दबंग लोग महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाते दिख रहे हैं। वे उसे डंडे भी मार रहे हैं। एक शख्स महिला को ले जाने का विरोध करता दिख रहा है। उसे भी आरोपी लाठी-डंडे से पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह महिला का पति है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। विवाद का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

 
 
MP NEWS: In Jhabua, the miscreants beat up the woman with sticks, on the day of Rakshabandhan, humanity was as
झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा - फोटो : अमर उजाला
इस मामले पर कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस के एक दिन बाद ही आदिवासी महिला के साथ अत्याचार होने पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र करके पीटने की घटना ही मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत दिखाने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं बच्चियों का मामा और बहनों का भाई हूं। रक्षाबंधन के दिन भाई के राज में बहन से इस तरह से अमानवीयता हो रही है। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जंगलराज जैसे हालात हैं।
 
MP NEWS: In Jhabua, the miscreants beat up the woman with sticks, on the day of Rakshabandhan, humanity was as
झाबुआ में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के झाबुआ में रक्षाबंधन वाले दिन एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक, मानवीयता व इंसानियत को तार-तार करने वाला है। पता नहीं शिवराज सरकार में इस तरह का कृत्य करने वालों व कानून हाथ में लेने वालों के हौसले क्यों बुलंद हैं? इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed