फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: शिवराज ने बच्चों के साथ मनाई राखी, CM बोले मेरा संकल्प है, प्रदेश में अनाथ शब्द नहीं रहने देंगे

Fri, 12 Aug 2022 08:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना में जिन बच्चों को माता-पिता अकेला छोड़ कर चले गए उनके साथ राखी का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा संकल्प है कि प्रदेश में अनाथ शब्द नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
MP News: Shivraj celebrated Rakhi with children, CM said, it is my resolve, words will not be allowed to remai
सीएम शिवराज ने बच्चों के साथ मनाई राखी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना में जिन बच्चों को माता-पिता अकेला छोड़ कर चले गए उनके साथ राखी का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा संकल्प है कि प्रदेश में अनाथ शब्द नहीं रहने देंगे।

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मेरी राखी शिवराज मामा के घर’ कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों आप अपने आप को कभी अकेला मत समझना। दुनिया में बहुत से महापुरुष ऐसे हुए हैं, जिन्होंने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया और कई कठिनाईयों का सामना किया। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जीवन में कठिनाईयों को सामना करते हुए उपलब्धियां अर्जित की और अपना नाम, कार्य तथा विचार स्थापित किए।


 
MP News: Shivraj celebrated Rakhi with children, CM said, it is my resolve, words will not be allowed to remai
सीएम ने फूल बरसा कर बच्चों का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना, बाल निकेतन, एसओएस बाल ग्राम, आरुषि बालिका गृह, पश्चातवर्ती गृह और नित्य सेवा सोसायटी के बच्चे शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन बच्चों का लाड़-प्यार और आशीर्वाद के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास पधारे सभी बच्चों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज था। श्रीमती साधना सिंह, श्री जामवाल तथा श्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं। हम ठान लें कि हमें क्या करना है। मेरा विश्वास है कि व्यक्ति जो सोचता है, उस दिशा में दृढ़ प्रतिज्ञ होकर निरंतर प्रयासरत करने से वह अपने विचार के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन लगा कर पढ़ें और खेलें। प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है, उसे पहचानें और उसे निखारने का निरंतर प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियाँ "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती" का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों कभी निराश मत होना, पढ़ो, लिखो, आगे बढ़ो, परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करो।

 
MP News: Shivraj celebrated Rakhi with children, CM said, it is my resolve, words will not be allowed to remai
सीएम ने बच्चों को चित्र प्रदर्शनी दिखाई - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को बच्चों ने राखी बांधी और मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। उन्होंने सभी बच्चों के साथ भोजन किया तथा ग्रुप फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि वेंदातु ग्रुप सीहोर, विदिशा, रायसेन के 100 जरूरतमंद बच्चों को ऑनलाइन एप से शिक्षा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने बालाघाट, जबलपुर, इंदौर, शिवपुरी के बच्चों से वर्चुअली संवाद भी किया। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और देशभक्ति एवं राखी गीत प्रस्तुत किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed