फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP NEWS: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़ रही जन भागीदारी, देखें तस्वीर

Fri, 12 Aug 2022 06:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 06:29 PM IST
सार

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रदेश भर में सफल हो रहा है। सरकार की कोशिशों पर लोगों की भागीदारी चार चांद लगा रही है। 

विज्ञापन
preparations are in full swing for the Har Ghar Tirang a campaign mp government
मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां बड़ेस्तर पर की जा रही है। - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लास देखने को मिल रहा है। सरकार की कोशिशों पर लोगों की भागीदारी चार चांद लगा रही है। साइकिल और बाइक रैली के माध्यम से, मानव श्रृंखला बनाकर लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रंगोली और मेंहदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज बनाकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

 
preparations are in full swing for the Har Ghar Tirang a campaign mp government
छात्रों ने हाथों पर बनाया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : amar ujala
छात्रों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आकृतियां भी की जा रही हैं शामिल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तिरंगे के इतिहास पर स्कूली छात्र-छात्राओं की क्लास ली थी। भोपाल की बड़ी झील में क्रूज पर तिरंगा फहराया गया, सभी नगरों से लेकर पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा, रैली, पौध-रोपण, रक्तदान, मेडिटेशन के साथ देशभक्ति को प्रर्दशित करती मानव श्रंखला एवं छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आकृति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अभियान को सफल बनाने में जन-भागीदारी की अपील काफी कारगर साबित हुई है। परिणाम स्वरूप मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक और पंचायत एवं नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, धर्मगुरूओं सहित शासकीय विभागों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा पिछले एक सप्ताह से सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। 
 
preparations are in full swing for the Har Ghar Tirang a campaign mp government
सड़कों पर मैराथन का किया जा रहा है आयोजन - फोटो : amar ujala
सुविधा केंद्र शुरू किए गए, मैराथन का आयोजन हुआ
उमरिया में युवाओं की टोली गांव-गांव जा कर लोगों से तिरंगा फहराने की अपील कर रही है। वहीं, सतना में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए सुविधा केंद्र तक शुरू किए गए हैं। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए छिंदवाड़ा में मैराथन का भी आयोजन किया गया। इंदौर में सिटी बसों के माध्यम से भी लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। इसके अलावा महेश्वर में जब मां नर्मदा की गोदी में तिरंगा रैली निकली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
preparations are in full swing for the Har Ghar Tirang a campaign mp government
स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं झंडे और बांस के ध्वज स्टैंड बनाने में जुटी हुई हैं। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में 36 हजार वितरण केंद्र पर मिलेगा तिरंगा
प्रदेश के समस्त जिलों में तिरंगा वितरण के लिए 36 हजार वितरण केंद्र बनाए गए हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं झंडे और बांस के ध्वज स्टैंड बनाने में जुटी हुई हैं। स्व-सहायता समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर झंडों का निर्माण जारी है। साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर के उद्यमी, दर्जी, प्रिंटर आदि की सेवाएं भी झंडों की आपूर्ति के लिए ली गई हैं। प्रदेश में 1 करोड़ 51 लाख झंडों की आपूर्ति का लक्ष्य है। सिंगरौली, सीहोर में लोग स्व-सहायता समूहों के स्टॉल से झंडा खरीद रहे हैं। 
 
विज्ञापन
preparations are in full swing for the Har Ghar Tirang a campaign mp government
अभियन को सफल बनाने के लिए छात्राएं भी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही है। - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर डीपी में लगी तिरंगे की पिक्चर
मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति से राष्ट्रीय ध्वज से साथ सेल्फी अपलोड करने का भी आह्वान किया। आप www.harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड और सर्टिफिकेट भी ले सकते हैं।अधिकतम जन-भागीदारी के लिए सोशल मीडिया समेत संचार के सभी माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed