सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: इंदौर में लेडी गैंग का आतंक, डोमिनोज कंपनी में काम पर जा रही लड़की को रोका और लात-घूंसों से पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

इंदौर में डोमिनोज कंपनी में काम करने वाली युवती लेडी गैंग का शिकार हो गई। द्वारकापुरी इलाके में लेडी गैंग की चार लड़कियों ने युवती को रोका और उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
MP News: Terror of lady gang in Indore, girl going to work in Domino's company stopped and thrashed with punches
लेडी गैंग ने पिटाई की जिसका वीडियो हुआ वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के द्वारकापुरी इलाके में लेडी गैंग का शिकार हुई युवती की जमकर पिटाई की गई। लेडी गैंग की चार लड़कियों ने मिलकर एक युवती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
Trending Videos
MP News: Terror of lady gang in Indore, girl going to work in Domino's company stopped and thrashed with punches
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : सोशल मीडिया

घटना शनिवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक नंदिनी यादव निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर इसी कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। युवती ने बताया कि वह फूड कंपनी डोमिनोज में काम करती है। शनिवार को जॉब पर जा रही थी। तभी पिंकी और उसकी तीन सहेलियां आई और उसका रास्ता रोक लिया। बात करने का कहकर पास बुलाया और थप्पड़, लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। युवती वहीं सड़क पर गिर गई। काफी देर तक मदद मांगती रही, लेकिन उसकी मदद के लिए यहां कोई नहीं आया। बाद में उसने दूसरे के घर में जाकर जान बचाई। इतना ही नहीं लेडी गैंग ने मारपीट का खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो केस दर्ज किया गया। बताया गया कि पिंकी क्षेत्र के बदमाशों के साथ गैंग बनाकर घूमती है। उसके पिता भी अवैध शराब व अवैध गतिविधियों से जुड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed