सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ujjain News: हे महाकाल! ये कैसी तैयारी, प्री-मानसून में ये हाल तो बारिश में क्या होगा, क्यों नहीं किए निकासी के इंतजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 05:33 PM IST
सार

रविवार रात को हुई प्री मानसून बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह के सामने नंदी हॉल तक पानी पहुंच गया, इसके बाद सवाल उठे कि जब पहले से सब पता था तो तैयारियां क्यों नहीं की गई। 

विज्ञापन
Ujjain News: O Mahakal! What kind of preparation is this, this condition in pre-monsoon, what will happen in the rain, why not make arrangements for evacuation
महाकाल मंदिर के नंदी हॉल तक पहुंच गया बारिश का पानी - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून अभी आया भी नहीं है और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुलने लगी है। व्यवस्थाओं के दावे करने वाले प्रशासन की तैयारियां कितनी पूरी है वह रविवार रात को हुई प्री-मानसून बारिश में नजर आ गई। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के आंगन में पानी भर गया और बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया, जिसके बाद महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे।
Trending Videos
Ujjain News: O Mahakal! What kind of preparation is this, this condition in pre-monsoon, what will happen in the rain, why not make arrangements for evacuation
इस तरह फव्वारे की तरह नीचे गिरता रहा पानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रविवार रात को उज्जैन में प्री मानसून के तहत जोरदार बारिश हुई। बारिश ऐसी हुई कि शहर की सड़कें तालाब बन गई। लोगों को यह देखकर खुशी तो हुई मगर हैरानी तब हुई जब बारिश का पानी महाकाल मंदिर परिसर से होता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। इसके बाद से सवाल उठे कि आखिर ऐसी लापरवाही क्यों हुई क्योंकि गर्भगृह के सामने नंदी हॉल तक इतना पानी भर गया कि तालाब जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारी पानी उलीचते रहे और व्यवस्थाओं पर सवाल उठते रहे। मंदिर समिति की ओर से यह तर्क दिया गया कि औंकारेश्वर मंदिर परिसर के पास जहां से पानी की निकासी होती है वहां कुछ कचरा फंस गया था, जिस कारण पानी रिसता हुआ नीचे पहुंच गया। कचरा हटाने के बाद निकासी शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain News: O Mahakal! What kind of preparation is this, this condition in pre-monsoon, what will happen in the rain, why not make arrangements for evacuation
पानी भरने के बाद इस तरह वायपर से निकाला गया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल यह बात इसलिए उठ रही है क्योंकि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी सतर्कता नहीं बरती गई। ऐसा भी नहीं कि बारिश में पहली बार ऐसा हुआ हो, हर बार यह स्थिति बनती है मगर मंदिर समिति ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस बात की परवाह नहीं की कि बारिश में क्या हो  सकता है। अगर कचरा भी फंसा था तो उसे हटाने के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। बारिश का पानी रात में घर में घुसा मगर दिन में यह होता और किसी तरह का हादसा होता तो जिम्मेदार कौन होता क्योंकि हजारों लोग महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में ग्रेनाइट मार्बल के पत्थर लगे हैं जिस कारण फिसलन का भय बना रहता है। बड़ा सवाल यह भी है कि हजारों करोड़ रुपये महाकाल कॉरिडोर के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं मगर व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही। प्री मानसून में कुछ देर की बारिश में जब यह हाल हुए तो जब आने वाले दिनों में लगातार बारिश होगी तो क्या होगा। मंदिर समिति के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है क्योंकि बातें तो उज्जैन को स्मार्ट सिटी बनाने की हो रही है, सर्वसुविधायुक्त बनाने की बात होती है लेकिन रविवार रात को हुई बारिश ने जो नजारा दिखाया उसने अफसरों की दूरदर्शिता पर सवालिया निशान लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed