सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pench Tiger Reserve: तालाब के पास बैठी नजर आई बाघिन, पर्यटकों ने ली तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 11:13 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एकबार फिर पर्यटकों को रोमांचित होने का मौका मिला। एक बाघिन करीब एक घंटे तक तालाब किनारे बैठी रही। उसकी अठखेलियों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद भी किया।
 

विज्ञापन
Pench Tiger Reserve: A tigress was seen sitting near the pond, tourists took pictures
पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघिन नजर आई है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एकबार फिर पर्यटकों को रोमांचित होने का मौका मिला। एक बाघिन करीब एक घंटे तक तालाब किनारे बैठी रही। उसकी अठखेलियों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद भी किया।

 
Trending Videos
Pench Tiger Reserve: A tigress was seen sitting near the pond, tourists took pictures
खुर्सापाठ गेट के पास बने तालाब किनारे बाघिन बी-2 काफी देर तक बैठी दिखी। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बाघों के लिए मशहूर पेंच टाइगर रिजर्व के कोर के साथ बफर क्षेत्र में बाघ-बाघिन व शावक पर्यटकों को आसानी से नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे पर्यटकों की मानो मन की मुराद पूरी हो गई। उन्हें तसल्ली से टाइगर को देखने का मौका मिल गया। खुर्सापाठ गेट के पास बने तालाब किनारे बाघिन बी-2 काफी देर तक बैठी दिखी। लगभग 2 साल की यह बाघिन बारस (टी-65) की बेटी है। पेंच टाइगर रिजर्व के खुर्सापाठ तालाब किनारे पानी पीने के पल को गाइड व नेचरालिस्ट इमरान खान ने कैमरे में कैद किया। जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pench Tiger Reserve: A tigress was seen sitting near the pond, tourists took pictures
लगभग 2 साल की यह बाघिन बारस (टी-65) की बेटी है। - फोटो : सोशल मीडिया
पेंच टाइगर रिजर्व में टाइगर से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं। आठ दिन पहले भी खवासा बफर क्षेत्र में तेलिया बाघिन तीन शावकों के साथ अठखेलियां करते नजर आई थी। बताया जा रहा है कि गर्मी से बचने के लिए जानवर पानी के आसपास रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed