Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: Tourists will have to wait for the sighting of African cheetahs in Kuno, a blow to the government's tourism plan
{"_id":"62b144569c6af47a3f788b06","slug":"mp-news-tourists-will-have-to-wait-for-the-sighting-of-african-cheetahs-in-kuno-a-blow-to-the-government-s-tourism-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: कूनो में अफ्रीकन चीतों के दीदार के लिए पर्यटकों को करना होगा इंतजार, सरकार के टूरिज्म प्लान को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कूनो में अफ्रीकन चीतों के दीदार के लिए पर्यटकों को करना होगा इंतजार, सरकार के टूरिज्म प्लान को झटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 Jun 2022 09:38 AM IST
सार
साउथ अफ्रीका और नामीबिया से कूनो में चीतों की बसाहट की तैयारियां देखने आए एक्सपर्ट और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के मेंबर सेक्रेटरी एसपी यादव ने चीतों के बाड़े के इर्दगिर्द पर्यटन गतिविधियों को पूरी तरह से बंद रखने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
1 of 3
कूनो अभयारण्य में चीतों को देखने के लिए पर्यटकों को करना होगा इंतजार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर सेंचुरी में अफ्रीकन चीतों के दीदार के लिए पर्यटकों को करीब छह माह का इंतजार करना होगा। जहां इस बात से पर्यटकों को निराशा हाथ लगी है तो वहीं राज्य सरकार के टूरिज्म प्लान को भी बड़ा झटका लगा है।
दरअसल साउथ अफ्रीका और नामीबिया से कूनो में चीतों की बसाहट की तैयारियां देखने आए एक्सपर्ट और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के मेंबर सेक्रेटरी एसपी यादव ने चीतों के बाड़े के इर्दगिर्द पर्यटन गतिविधियों को पूरी तरह से बंद रखने की सिफारिश की है।
एक्सपर्ट का कहना है कि कूनो में चीतों को जिस 5 वर्ग किलोमीटर के एनक्लोजर में रखा जाएगा, उसके इर्दगिर्द न तो पर्यटकों को एंट्री दी जाए और न ही इसके लिए किसी तरह के पर्यटन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए। इतना ही नहीं एक्सपर्ट ने चीतों के लिए बनाए गए बाड़े की फेंसिंग को ग्रीन मेट से कवर करने की भी सिफारिश की है। अफ्रीकन एक्सपर्ट ने कहा है कि यदि ग्रीन मेट नहीं लगाई गई तो वे फेंसिंग को पार करने की कोशिश करेंगे। इसलिए उन्हें ग्रीन मेट लगाकर यह अहसास कराया जाएगा कि फेंसिंग के बाद कुछ नहीं है।
चीतों के बाड़े में रहने तक फिलहाल टूरिज्म गतिविधियों पर रोक लगाने की सिफारिश की जा रही है। इस प्रस्ताव के बाद प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की पर्यटन को बढ़ावा देने वाली कोशिशों को झटका लगा है। मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग चीतों के आगमन के बाद कूनो में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयारियां कर रहा था। इसके तहत कूनो सेंचुरी का टूरिज्म प्लान तैयार किया गया था। इसमें प्रतिदिन पर्यटकों के अधिकतम 100 वाहनों को एंट्री देने की बात कही जा रही थी।
3 of 3
कूनो नेशनल पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में आ सकते हैं अफ्रीकन चीतों
अफ्रीका से आने वाले चीते कूनो अभयारण्य में अगस्त तक आने की संभावना जताई जा रही है। चीतों के आने के बाद करीब छह महीने बाद पर्यटक उन्हें देख सकेंगे। मध्य प्रदेश बीते 27 सालों से कूनो में चीतों की बसाहट के लिए प्रयास कर रहा है। आजादी के 70 साल बाद यह विलुप्त जीव एक बार फिर से देश में विस्थापित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।