फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: मोदी ने 5.21 लाख को कराया गृह प्रवेश, कहा- जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था, उन्हें मिले पक्के घर 

Tue, 29 Mar 2022 03:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Mar 2022 03:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के जरिये गृह प्रवेश कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थिति दर्ज कराकर गृह प्रवेश कराया। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर से शामिल हुए। 

विज्ञापन
Narendra Modi  Grih Pravesh  PM Awas Yojana is positively impacting many lives. Interacting with the beneficiaries in Madhya Pradesh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन क्लिक कर मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों का गृह प्रवेश कराया। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में 5.21 लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराया। मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सहरिया, बैगा और भारिया समाज के ऐसे आदिवासियों को पक्का घर मिला है, जिन्होंने कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को सशक्त बनाने की योजना है। महिलाओं को लखपति बनाने का अभियान है। 


 
Narendra Modi  Grih Pravesh  PM Awas Yojana is positively impacting many lives. Interacting with the beneficiaries in Madhya Pradesh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5.21 लाख परिवारों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थिति दर्ज की। - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी ने कहा- कुछ ही दिन में नववर्ष विक्रम संवत 2079 शरू होने जा रहा है। नववर्ष में नए घर में गृह प्रवेश, यह अपने आप में जीवन की अनमोल बेला है। मैं आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में कुछ दलों ने गरीबी दूर करने के लिए नारे बहुत लगाए, लेकिन गरीबों को सशक्त नहीं किया। मेरा विश्वास है कि गरीब जब सशक्त होता है तो उसमें गरीबी से लड़ने का हौंसला आता है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब को पक्का घर देने का यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं है, यह गांवों और गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना पूरा ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे कामों में लगा पाता है। 



पिछली सरकारों पर बरसे मोदी
मोदी ने कहा कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में कुछ लाख घर ही बनवाए थे। हमारी सरकार गरीबों को करीब-करीब ढाई करोड़ घर बनाकर दे चुकी है। इसमें दो करोड़ घर गांवों में बनाए गए हैं। बीते दो साल में कोरोना के कारण आई अड़चनों के बावजूद इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया। मध्य प्रदेश में भी लगभग साढ़े 30 लाख स्वीकृत आवासों में  से 24 लाख पूरे हो चुके हैं। इसका बड़ा लाभ बैगा, सहरिया और भारिया ऐसे समाज के वर्गों को भी हो रहा है, जिन्होंने कभी पक्के घरों के बारे में सोचा तक नहीं था। 

महिलाओं की भागीदारी को मजबूती दी
मोदी ने यह भी कहा कि भारत शक्ति की उपासना करने वाल देश है। नवरात्रि आने वाली है। हम देवियों की आराधना करेंगे। हमारी देवियां दुश्मनों का संहार करने वाली हैं। अस्त्र-शस्त्र की उपासक हैं। ज्ञान, कला की प्रेरणास्रोत हैं। 21वीं सदी का भारत उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए खुद और नारी शक्ति को सशक्त बनाने में जुटा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर बने हैं, उनमें से दो करोड़ घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का भी है। इसने घर के आर्थिक फैसलों में भी महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया है। यह दुनिया की यूनिवर्सिटियों के लिए केस स्टडी का विषय है। मध्य प्रदेश की यूनिवर्सिटियों को भी इस पर स्टडी करनी चाहिए।  
Narendra Modi  Grih Pravesh  PM Awas Yojana is positively impacting many lives. Interacting with the beneficiaries in Madhya Pradesh.
शिवराज सिंह चौहान दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 'गृह प्रवेशम्' कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी गरीबों की जिंदगी में नया सवेरा लेकर आ रहे हैं। यह गरीबों की जिंदगी बदलने का अभियान है। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। गरीब को मकान उसका अधिकार है। ऐसे गरीब भाई-बहन जिनके पास रहने की जमीन नहीं है, ऐसे परिवार को फ्री में प्लॉट दिया जाएगा। कोविड की कठिन परिस्थिति के बावजूद हमने 5.21 लाख मकान बनाए हैं, जिनका आज गृह प्रवेश हो रहा है। इस साल 10 लाख मकान बनाएंगे। अगले साल 10 लाख और मकान बनाएंगे। मध्यप्रदेश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा, पक्के मकान में रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi  Grih Pravesh  PM Awas Yojana is positively impacting many lives. Interacting with the beneficiaries in Madhya Pradesh.
शिवराज सिंह चौहान ने मुफ्त राशन योजना को सितंबर तक जारी रखने की घोषणा की। - फोटो : सोशल मीडिया
गरीबों को सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सितंबर तक 5 किलो राशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में 5 किलो राशन दिया जाएगा। किसी गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। 21 अप्रैल से कन्या विवाह योजना फिर शुरू हो रही है। इस बार 51 हजार नहीं 55 हजार रुपये देंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन फिर शुरू हो रही है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज कराया जा रहा है। मेरे गरीब बेटा-बेटियों मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस की चिंता मत करना। फीस आपका ये मामा भरवाएगा। जितनी जरूरत गरीब की है, सब पूरी की जाएगी। 

2 जून को मनेगा छतरपुर का गौरव दिवस
मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि 2 जून को महाराजा छत्रसाल जी की जयंती है। उस दिन छतरपुर जिले का गौरव दिवस मनाया जाएगा। मैं स्वयं गौरव दिवस पर शामिल होने आऊंगा। बुंदेलखंडवासियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपकी तकदीर और तस्वीर बदलने आए हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना में 44 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 20 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होगी। 41 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। धरती का स्वरूप बदल जाएगा। प्रधानमंत्री जी, जनता जनता आपसे अनुरोध कर रही है कि जब भी आप केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करें तो बुंदेलखंड की धरती पर आकर करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed