Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Narmadapuram: Farmer wrote a unique letter on Russia-Ukraine war, warned countries ready for nuclear war with 13,000 grains
{"_id":"62515cbbb6daf72a9f585cfa","slug":"narmadapuram-farmer-wrote-a-unique-letter-on-russia-ukraine-war-warned-countries-ready-for-nuclear-war-with-13-000-grains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखी चिट्ठी: अनाज के 13 हजार दानों से किसान ने लिखा पत्र, पुतिन की तस्वीर बना परमाणु युद्ध न करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी चिट्ठी: अनाज के 13 हजार दानों से किसान ने लिखा पत्र, पुतिन की तस्वीर बना परमाणु युद्ध न करने की अपील की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 03:15 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के किसान ने रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर एक चिट्ठी संयुक्त राष्ट्र संघ के जिनेवा कार्यालय भेजने की तैयारी की है। चिट्ठी लिखने में स्याही का नहीं अनाज के दानों का उपयोग किया गया है। इसमें परमाणु युद्ध नहीं करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
1 of 3
चिट्ठी लिखने में स्याही का नहीं अनाज के दानों का उपयोग किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक किसान ने बिना स्याही का इस्तेमाल किए एक चिट्ठी लिखी है। यही बात इस चिट्ठी को खास बनाती है, चिट्ठी लिखने के लिए किसान ने अनाज के 13 हजार दानों का इस्तेमाल किया है। अब किसान इस चिट्टी को रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र संघ के जिनेवा कार्यालय भेजने की तैयारी में हैं। अनाज से लिखी इस चिट्ठी के जरिए किसान ने परमाणु युद्ध नहीं करने की अपील की गई है।
नर्मदापुरम जिले के केवग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र सोलंकी ने अनूठी पहल की है। किसान ने 13 हज़ार अनाज के दानों की मदद से परमाणु संपन्न देशों को एक चिट्ठी लिखी है। चिठ्ठी में परमाणु युद्ध नहीं करने की अपील की गई है। किसान ने अनाज के दानों से ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन का चित्र भी बनाया है। किसान सोलंकी ये चिट्ठी संयुक्त राष्ट्र संघ के जिनेवा कार्यालय भी भेज रहे हैं।
2 of 3
किसान ने अनाज के दानों से ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन का चित्र भी बनाया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
किसान योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि परमाणु विनाश को रोकने के लिए मैंने अनाज के दानों की मन की बात चिठ्ठी में लिखी है। आज रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच परमाणु युद्ध का खतरा बन गया है। अगर परमाणु युद्ध हुआ तो विनाश हो जाएगा। अपील में कहा गया है कि विश्व की महाशक्तियां परमाणु बम वना सकती हैं, लेकिन अनाज का दाना नहीं बना सकती हैं। किसान ने अनाज के दानों की तरफ से परमाणु शक्ति देशों से अपील की है कि युद्ध को युद्ध नीति से ही लड़ा जाए।
3 of 3
संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय को ईमेल के जरिये यह चिठ्ठी भेजी जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
अनाज के दानों की मन की बात बताने वाले इस अनोखे पत्र को किसान योगेंद्र सोलंकी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी भेज रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय को ईमेल के जरिये यह चिठ्ठी भेजी जा रही है। बाद में अन्य माध्यमों से यह अनाज के दानों से लिखा पत्र जिनेवा भेजा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।