सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Police: ग्रामीणों ने पुलिस को घेर किया पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़कर निकली टीम; नीमच में आधी रात हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 Jan 2025 10:39 AM IST
सार

MP Police Attacked: नीमच के एक गांव में ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे बल प्रयोग कर और आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस की गाड़ियों को ग्रामीणों से मुक्त कराया गया। इसके बाद टीम गांव से निकली। विवाद में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
MP Police Attacked by Villagers During Raid in Neemuch Clash Over Drug Case Investigation news in Hindi
नीमच में पुलिस पर पथराव। - फोटो : Amar Ujala

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मादक पदार्थ तस्करी (एनडीपीएस) के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का कहना है पुलिस ने 30 किलो डोडाचूरा की जगह 60 किलो डोडाचूरा का फर्जी केस बनाया है। झूठा केस दर्ज करने का विरोध कर रहे ग्रामीण एसपी अंकित जायसवाल को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जेसीबी से गाड़ियों को रास्ता रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़े और पुलिस की गाड़ियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर वहां से निकले। 

Trending Videos
MP Police Attacked by Villagers During Raid in Neemuch Clash Over Drug Case Investigation news in Hindi
जेसीबी लगाकर रोका रास्ता। - फोटो : Amar Ujala

जानकारी के अनुसार, नीमच जिले की सिंगोली थाना पुलिस ने बीते सोमवार को मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकड़ी में रहने वाले नीलेश पिता श्यामलाल (24) को 54 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के लिए सिंगोली थाना पुलिस की टीम चौकड़ी गांव पहुंची थी। जैसे ही टीम गांव में घुसी, ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नीलेश के पास से मात्र 30 किलो डोडाचूरा जब्त किया था, जबकि 54 किलो का फर्जी केस बनाया है। उन्होंने पुलिस पर मादक पदार्थ तस्करी के फर्जी केस बनाकर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Police Attacked by Villagers During Raid in Neemuch Clash Over Drug Case Investigation news in Hindi
पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा। - फोटो : Amar Ujala

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे सिंगोली थाना पुलिस की टीम तीन गाड़ियों के साथ आरोपी नीलेश को लेकर मनासा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव पहुंची थी। पुलिस टीम के गांव में पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस के वाहनों को घेरना शुरू किया। इसी बीच पुलिस की एक गाड़ी मौका पाकर आरोपी को लेकर मौके से रवाना हो गई, लेकिन दो गाड़ियां घिर गई।  इन गाड़ियों में सिंगोली थाना प्रभारी उमेश यादव समेत लगभग 12 पुलिसकर्मी सवार थे। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे जेसीबी लगा दी और गांव के रास्ते भी बंद कर दिए। वे लगातार एसपी अंकित जायसवाल को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। 

MP Police Attacked by Villagers During Raid in Neemuch Clash Over Drug Case Investigation news in Hindi
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : Amar Ujala

आला अधिकारी और विधायक मौके पर पहुंचे
हंगामे की जानकारी मिलने के बाद एएसपी नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी विमलेश उइके और आसपास के थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इधर, मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव अनिरुद्ध मारू भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, स्थिति बिगड़ते देख पुलिस की टीम ने रात करीब 10:30 बजे बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़े और गाड़ियों को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर वहां से रवाना हुए। 

विज्ञापन
MP Police Attacked by Villagers During Raid in Neemuch Clash Over Drug Case Investigation news in Hindi
शाम चार बजे पहुंची थी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala

एएसपी बोले- कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए
एएसपी नवलसिंह सिसोदिया ने बताया कि गाड़ियों को निकालने के दौरान ग्रामीणों ने विवाद किया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया और करीब 10-12 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। ग्रामीणों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल करवाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed