Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Panic of Dabangs in Rajgarh: Uproar over DJ playing at Dalit's wedding, demolished tents, threw food and pelted stones at the groom's house
{"_id":"6208fef2da0fcc5ba71e2a98","slug":"panic-of-dabangs-in-rajgarh-uproar-over-dj-playing-at-dalit-s-wedding-demolished-tents-threw-food-and-pelted-stones-at-the-groom-s-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में दबंगई: दलित की शादी में डीजे बजने पर हंगामा, टेंट गिराया, भोजन फेंका व दूल्हे के घर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में दबंगई: दलित की शादी में डीजे बजने पर हंगामा, टेंट गिराया, भोजन फेंका व दूल्हे के घर पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:23 PM IST
सार
राजगढ़ जिले में दबंगों ने दलित की शादी में हंगामा कर दिया। डीजे पर निकासी नहीं होने दी। टेंट उखाड़ दिया। दूल्हे के परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 38 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
1 of 3
दलित युवक की शादी में दबंगों ने उत्पात मचाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थानांतर्गत कचनारिया गांव में दलित परिवार की शादी में डीजे बजाने की बात पर दबंगों ने हंगामा कर दिया। दूल्हे की शादी का टेंट गिराया, भोजन फेंका और फिर दूल्हे के घर पथराव कर दिया। हमले में दलित समाज के 6 लोग घायल हो गए।
विवाद की सूचना मिलने पर कचनारिया गांव में मौके पर भारी पुलिसबल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने 33 लोगों पर मामला दर्ज कर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए। सुबह पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। इसके बाद भारी पुलिस की मौजूदगी में डीजे के साथ दलित दूल्हे का जुलूस (निकासी) निकाला गया। इस निकासी में घोड़ी पर बैठे दूल्हे राजेश अहिरवार के हाथ में बाबा भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर थी और भीम आर्मी के लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे।
2 of 3
दबंगों ने खाना फेंक दिया। सामान तहस-नहस कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
कचनारिया गांव में एसपी प्रदीप शर्मा को मिली सूचना के बाद जिला पुलिस बल ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। रात में ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित सहित पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद गांव के 38 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमे 11 गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
3 of 3
दबंगों ने विवाद कर टेंट उखाड़ दिया। दूल्हे के घर पत्थर भी फेंके।
- फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार राजगढ़ का कचनारिया गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मदनलाल अहिरवार के बेटे राजेश अहिरवार की शादी में डीजे बजाने को लेकर गांव के दबंगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दबंगों ने शादी का टेंट, खाना बिखेर दिया। इस डर से मेहमान व हलवाई भी भाग निकले और दबंगों ने दूल्हे के घर पर पथराव किया। इसमें 6 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही रात में ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उसके बाद ज्यादातर दबंग फरार हो गए। पुलिस ने 38 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। पुलिस बल के साथ दूल्हे का निकासी (जुलूस) निकाली जा गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।