फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajgarh: तीन साल की उम्र में की थी 'लक्ष्मी' की सवारी, 24 साल बाद उसी पर निकली लाड़ली माता पूजन को

Wed, 17 Jan 2024 02:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश के राजगढ़ की एक बिटिया माता पूजन के लिए निकली तो पूरा शहर देखने उमड़ पड़ा। मामला ही ऐसा था कि 27 वर्षीय अस्मिता हथिनी लक्ष्मी पर सवार होकर माता पूजन के लिए निकली थी। 

विज्ञापन
Rajgarh Girl Marriage Procession On Elephant
राजगढ़ की अस्मिता ने निकाली हथिनी पर बरात। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक लाड़ली ने तीन साल की उम्र में उज्जैन की हथिनी लक्ष्मी की सवारी की थी। उसी समय ठान लिया था कि शादी करूंगी तो हथिनी पर सवार होकर बरात निकालूंगी। पिता ने बिटिया की यह इच्छा भी पूरी की और माता पूजन के लिए उसी हथिनी लक्ष्मी को उज्जैन से बुलवाया। जब हथिनी पर सवार होकर 27 वर्षीय अस्मिता माता पूजन के लिए निकली तो पूरा शहर उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा।  



Rajgarh Girl Marriage Procession On Elephant
राजगढ़ में हथिनी पर बैठकर निकली अस्मिता माता पूजन को। - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बनाया शादी को यादगार

मंगलवार को शहर के मुख्य मार्ग पर एक अनूठी बरात निकली। आगे-आगे बैंड बाजा। पीछे हथिनी पर सवार दुल्हन। राजगढ़ के मुख्य बाजार में रहने वाले राकेश चौधरी ने अपनी बेटी अस्मिता की शादी को यादगार बना दिया। उन्होंने बताया कि अस्मिता जब तीन साल की थी तब उसने हथिनी लक्ष्मी की सवारी की थी। फिर जब किशोर हुई तो उसने अपनी इच्छा मुझे बताई। उसने कहा कि मेरी शादी में भी आप लक्ष्मी को बुलवाइए। मैंने यह बात याद रखी। अब अस्मिता की शादी हो रही है। माता पूजन के लिए मैंने उज्जैन से हथिनी लक्ष्मी को बुलवाया। उस पर सवार होकर अस्मिता माता पूजन के लिए निकली। मेरे लिए बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है। मैं यह संदेश सबको देना चाहूंगा कि वह भी बेटी को बेटे जैसा ही माने। वह भी आखिर आपका ही अंश है। 


 
Rajgarh Girl Marriage Procession On Elephant
राजगढ़ की अस्मिता की शादी खिलचीपुर के आयुष से हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

यूके से पढ़ी है अस्मिता
हथिनी पर बैठकर माता पूजन के लिए निकली 27 वर्षीय अस्मिता ने कार्डिफ यूनिवर्सिटी, लंदन, यूनाइटेड किंगडम, से एमबीए की डिग्री हासिल की है। उनका विवाह खिलचीपुर निवासी सिविल इंजीनियर 28 वर्षीय आयुष से हो रहा है। आयुष इंदौर में सिएट कंपनी में कार्यरत है। खिलचीपुर में आयुष के पिता का पेट्रोल पंप है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed