{"_id":"64ef2d757f32be30440bf688","slug":"festival-celebrated-in-the-jails-of-the-state-sisters-love-decorated-on-the-lonely-wrists-of-prisoners-2023-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2023: प्रदेश की जेलों में मना पर्व, कैदियों की सूनी कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2023: प्रदेश की जेलों में मना पर्व, कैदियों की सूनी कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:22 PM IST
सार
देशभर में बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में जहां एक और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांध रही हैं तो वहीं मध्य प्रदेश की जेलों में भी बहनों ने पहुंचकर अपने बंदी भाइयों की सूनी कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन
उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में मना पर्व।
- फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में जहां एक और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांध रही हैं तो वहीं मध्य प्रदेश की जेलों में भी बहनों ने पहुंचकर अपने बंदी भाइयों की सूनी कलाई पर राखी बांधी। राखी के इस पवित्र धागे को बंधवाने के लिए जेल में भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
Trending Videos
बड़वानी जेल में भाइयों को राखी बांधती बहनें।
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़वानी जेल- दूर दराज से पहुंची बहनें
बड़वानी की केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन के पर्व को मनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। पर्व को लेकर सुबह से ही अपने भाइयों से मिलने दूर दराज के क्षेत्र से बहनों का यहां आना शुरू हो गया था। बहनों को अनुमति देकर उनके लिए यहां विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थी। दोपहर तक लगभग 550 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध भी दी। इस दौरान इंदौर से यहां पहुंची मधु राठौड़ ने बताया के वो केंद्रीय जेल बड़वानी में सुबह से पहुंची हुई है। वे अपने भाई को घर पर बचपन से ही राखी बांधते आ रही थीं। विवाह के बाद हर साल रक्षा बंधन पर जेल में बंद उनके भाई उन्हें साथ घर ले जाने के लिए आते थे, लेकिन एक हादसे के बाद बीते 9 सालों से उनके भाई यहां केंद्रीय जेल में बंद हैं। इस कारण अब वो खुद रक्षाबंधन पर्व पर हर साल राखी बांधने जेल पर ही आती हैं और इसी के चलते आज भी वे अपने भाई को राखी बांधने केंद्रीय जेल आई हुई हैं।

कटनी जेल में पहुंची बहनें।
- फोटो : सोशल मीडिया
कटनी जेल- नम आंखों के साथ बांधी भाई को राखी
कटनी जिला जेल में रक्षाबंधन त्यौहार का एक अलग ही नजारा देखने मिला। जहां लंबे वक्त से जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने सैकड़ों बहनें आज पहुंचीं और भाइयों को कुमकुम का तिलक लगाकर राखी बांधते हुए मिठाई खिलाई। बता दें जेल प्रशासन ने इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन से बल मंगवाया था तो वहीं महिलाओं के लिए पानी टैंकर से लेकर चलित शौचालय नगर निगम बुलवा गया था। जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बहनों को जेल में बंद कैदी भाइयों से मिलने में कोई परेशानी न हो इसके लिए आज कोई भी पुरुष को अंदर आने नही दिया जा रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के चलते राखी को छोड़कर कोई भी बाहरी सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है। जेल में बनी कैंटीन से सोनपापड़ी, फल आदि खरीदने की व्यवस्था रखी गई थी। सुबह से अभी तक 500 से अधिक बहनें आ चुकी हैं।

राजगढ़ में बहनों ने जेल के भीतर बंद भाइयों को राखी बांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजगढ़ जेल- कतार में पहुंची बहनें
राजगढ़ जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में स्थित जिला जेल के बाहर बुधवार की अल सुबह से ही जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की कतार नज़र आईं जिसके लिए जिला जेल प्रशासन के द्वारा इंतज़ाम किए गए थे। कोरोना काल के पश्चात से जेलों राखी बांधने का सिलसिला बंद कर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2023 में प्रदेश शासन के द्वारा आदेश जारी करते हुए जेल में बन्द भाइयों को उनकी बहनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम करते हुए राखियां बंधवाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके पश्चात प्रदेश सहित राजगढ़ जिला जेल में जेल प्रबंधन के द्वारा राखी का त्योहार बढ़े ही हर्ष व उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें भाइयों को राखियां बांधने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी।

कमेंट
कमेंट X