शिवपुरी जिले में हो रही मूसलधार बारिश के कारण कई ग्रामीण अंचलों और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिंध नदी के उफान पर आने से कोलारस, बदरवास और रन्नौद क्षेत्र के गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे कई ग्रामीण फंसे हुए हैं।
ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न गांवों से 100 से अधिक लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जिला प्रशासन ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत के बाद सेना को भी राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया है। सिंध नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, बुधवार सुबह अटल सागर मणिखेड़ा डैम के 10 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
2 of 5
घरों में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
सेना के जवान करेंगे अलर्ट
मूसलाधार बारिश से कोलारस में हालात अधिक खराब है, जिससे निपटने के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना के जवान कोलारस पहुंच चुके हैं। साथ ही ग्वालियर एयरबेस से सेना का एक हेलीकॉप्टर कोलारस के लिए उड़ान भर चुका है। यह हेलीकॉप्टर इलाके की हवाई निगरानी करेगा और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एयरबेस से भी सेना का एक हेलीकॉप्टर कोलारस के लिए उड़ान भरने की तैयारी में है।
3 of 5
अटल सागर मणिखेड़ा डैम के 10 गेट खोले।
- फोटो : अमर उजाला
सिंधिया ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में सुरक्षा, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर नाव और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
ये भी पढ़ें: भोपाल में मछली परिवार पर बुलडोजर एक्शन, तोड़ा जा रहा करोड़ों का अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
4 of 5
सिंधिया ने कलेक्टरों से की बात।
- फोटो : अमर उजाला
सिंधिया बोले-हर संभव मदद दिलाई जाएगी
सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण नागरिकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?
5 of 5
बचाव कार्य के लिए सेना तैनात।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की मांग, फसल खराब, तुरंत कराएं सर्वे
शिवपुरी जिले के शंकरपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण उनके गांवों में पानी भर गया है, जिससे खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सर्वे कराकर हुए नुकसान की भरपाई की जाए और राहत प्रदान की जाए।
ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा
कमेंट
कमेंट X