Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain: EOW raided assistant teacher's house, got job with salary of Rs 750, became a millionaire in two decades
{"_id":"6228469b5ac2e956f01227e9","slug":"ujjain-eow-raided-assistant-teacher-s-house-got-job-with-salary-of-rs-750-became-a-millionaire-in-two-decades","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उज्जैन में ईओडब्ल्यू का छापा: 35 हजार रुपये महीना कमाने वाले सहायक शिक्षक के पास मिली करोड़ों की काली कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन में ईओडब्ल्यू का छापा: 35 हजार रुपये महीना कमाने वाले सहायक शिक्षक के पास मिली करोड़ों की काली कमाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:35 PM IST
सार
उज्जैन में सरकारी स्कूल का सहायक शिक्षक करोड़पति निकला। ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्रवाई में यह जानकारी मिली। शिक्षक 750 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी में लगा था। दो दशकों में वह करोड़पति बन गया। टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 3
सहायक शिक्षक धर्मेंद्र चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकारी स्कूल का शिक्षक करोड़पति निकला। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने छापा मारा तो यह खुलासा हुआ। महज 750 रुपये के वेतन पर अनुकंपा नियुक्त में लगे इस सरकारी कर्मचारी के पास करोड़ों की जमीन और वाहन आदि मिले हैं।
2 of 3
कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह शासकीय महाराजवाड़ा स्कूल के सहायक शिक्षक धर्मेंद्र चौहान के घर पर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में टीम को लिपिक के घर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन, मकान, गोदाम, चारपहिया वाहन, ट्रैक्टर के साथ नकदी व जेवरात मिले हैं। एक बैंक लॉकर के संबंध में भी जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी के अनुसार धर्मेंद्र चौहान वर्ष 1994 में अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से नौकरी पर लगा था। नियुक्ति के दौरान उसका वेतन 750 रुपये प्रति माह था। वर्तमान में से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। उसके पास पैतृक जमीन के अलावा नौकरी में आने के बाद खरीदी गई जमीन व संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। अभी जांच चल रही है। यह बात सामने आई है कि लिपिक चौहान वर्ष 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष का पीए रह चुका है। इस दौरान उसने कई संपत्तियां अर्जित की हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
3 of 3
आरोपी शिक्षक के मकान में ईओडब्ल्यू की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
आलीशान मकान और करोड़ों की जमीन
धर्मेंद्र चौहान अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में रहता है। वह शासकीय महाराजवाड़ा स्कूल क्रमांक-2 में सहायक शिक्षक है। महालक्ष्मी कॉलोनी में आलीशान मकान,बड़नगर स्थित ग्राम धरेड़ी में करोड़ों की जमीन, ट्रैक्टर,थ्रेशर मशीन, स्कार्पियो व स्विफ्ट कार के साथ यूको बैंक में लॉकर का रिकॉर्ड मिल गया। टीम ने उसका सर्विस रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि धर्मेंद्र के पिता अंतर सिंह शिक्षक थे। उनकी मौत के बाद धर्मेंद्र की 1994 में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। ईओडब्ल्यू टीम के अनुसार देर शाम तक कार्रवाई का पूरा ब्यौरा सामने आ सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।