फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर में जेपी नड्डा: नसीहत के साथ दी समन्वय और अनुशासन की सीख, मप्र से खुश नजर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 09 Mar 2022 01:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 01:21 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। मप्र के संगठन की तारीफ की और बूथ विस्तारक योजना को अन्य प्रदेशों में लागू करने की बात कही। सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की खूब प्रशंसा की।

विज्ञापन
Indore: BJP President Nadda taught coordination with advice, taught the lesson of discipline ... know why he was happy with MP ...
इस तरह हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार रात भाजपा की बैठकें लीं। एक बैठक कोर कमेटी की थी तो दूसरी प्रदेश पदाधिकारियों की। बंद कमरे में हुई बैठक में नड्डा ने संगठन का पाठ पढ़ाया तो समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने की नसीहत भी दी। कठोरता से पेश आने के बजाय नड्डा ने कोमलता से अपनी बातें पदाधिकारियों के सामने रखी। अनुशासन की सीख भी दी तो एक अभिभावक की तरह न की संगठन के राष्ट्रीय मुखिया की तरह। मप्र के संगठन को लेकर बेहद खुश हुए।
Indore: BJP President Nadda taught coordination with advice, taught the lesson of discipline ... know why he was happy with MP ...
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेते राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पूरा कार्यक्रम देरी से ही चला। करीब दो घंटे देरी से वे इंदौर पहुंचे थे तो बैठक में भी ढाई घंटे की देरी हुई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव से संगठन और सरकार की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। मप्र के संगठन की नड्डा ने खूब तारीफ की और बूथ विस्तारक योजना से इतने खुश हुए कि इसे पूरे देश में लागू करने की बात कही गई।

नड्डा को बताया गया कि मप्र में बूथों का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। नड्डा ने समर्पण निधि अभियान, कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष की गतिविधियां, सदस्यता अभियान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत मोर्चों के अध्यक्ष सहित लगभग 35 पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश के करीब 59 हजार बूथों पर बूथ विस्तारक योजना का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। शर्मा ने अगले माह संगठन के एक आयोजन में नड्डा को आमंत्रण दिया तो उन्होंने वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश संगठन की प्रयोगशाला रहा है, यहां जो भी काम होते हैं, दूसरे प्रदेश उसका अनुसरण करते हैं। बूथ विस्तारक योजना को भी संगठन दूसरे प्रदेशों में लागू करेगा। करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली।
Indore: BJP President Nadda taught coordination with advice, taught the lesson of discipline ... know why he was happy with MP ...
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में था अपार उत्साह - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ वोट न मांगें, जनता के सुख-दुख के सहभागी बनें
बैठक के दौरान नड्डा आगामी समय में होने वाले चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर भी गंभीर नजर आए। पदाधिकारियों से कहा कि आगामी वर्षों में होने वाले विधानसभा, लोकसभा व निकाय चुनावों को लेकर काम में जुट जाएं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार करें। कोरोना के कारण पार्टी की जो गतिविधियां बंद हो गई थीं उन पर फिर से काम शुरू करें। जनता तक पहुंचें।

नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता समाज में अपनी स्वीकार्यता बढ़ाएं। जनता से केवल वोट मांगने नहीं जाएं। उनके दुख-सुख के सहभागी बनें। उनके संपर्क में रहें, तभी लोग आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे।  जैसे आप भीतर हैं, वैसे आप बाहर दिखने की कोशिश करें। यदि हम खुद को ठीक से नहीं पहचानेंगे तो लोगों से आत्मीयता से नहीं जुड़ पाएंगे। आप खुद के प्रति पारदर्शी रहेंगे, तभी समाज को कुछ दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब वे उम्मीदवार के रूप में वोट मांगने जाते थे, जो लोग कहते थे कि हम संगठन की विचारधारा से तो प्रभावित हैं, लेकिन आपका व्यक्तित्व भी अच्छा है, इसलिए हम आपको चुनते हैं। हमें अपने व्यक्तित्व से भी संगठन को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: BJP President Nadda taught coordination with advice, taught the lesson of discipline ... know why he was happy with MP ...
भाजपा कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की प्रशंसा
अपने दौरे के दौरान नड्डा मप्र के संगठन व सरकार दोनों के ही कामकाज से काफी खुश नजर आए। यही वजह रही कि उन्होंने सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष शर्मा की जमकर प्रशंसा की। देवास में हुए कार्यक्रम में मंच से ही कई बार सीएम को बधाई दी और कर्मशील-संवेदनशील सीएम बताया। बैठक में भी कहा कि आज मैं देख रहा था कि शिवराज जैसे ही मंच पर चढ़े व उतरे तो जनता मामा-मामा बोल रही थी। जा रहे थे तो दौड़ लगा रही थी। शिवराजजी ने विश्वसनीयता का उदाहरण पेश किया। ये इतनी जल्दी नहीं बनती है। इसके लिए तपस्या करनी पड़ती है। इसी तरह जब प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान व समर्पण निधि संग्रह का वृत्त दिया और बताया कि अभियान में बताया कि 65 हजार बूथों पर पार्टी पहुंची है और समर्पण अभियान में 150 करोड़ का लक्ष्य रखा है, जिस पर धन संग्रह हो रहा है। माइक्रो फंडिंग व कमल पुष्प में और काम करने की बात भी बताई। ये सब सुनकर नड्डा ने शर्मा की पीठ थपथपाई। कहा कि मध्य प्रदेश संगठन का प्रदेश है, जहां से कुशाभाऊ ठाकरे ने देश को रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
Indore: BJP President Nadda taught coordination with advice, taught the lesson of discipline ... know why he was happy with MP ...
जिस रास्ते से गुजरे नड्डा वहां की सड़कें पट गई फूलों से - फोटो : सोशल मीडिया

समन्वय बहुत जरूरी है, ये होना ही चाहिए
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने न केवल संगठन की बातें की बल्कि स्वअनुशासन के बारे में भी समझाया। खुद के चरित्र का आकलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्या सांसद कभी जिला अध्यक्ष के यहां जाते हैं...क्या ये सोचते हैं कि चलो उनके यहां चलते हैं... क्या सरकार के मंत्री कभी प्रदेश के पदाधिकारियों के यहां जाते हैं या प्रदेश के पदाधिकारी किसी विधायक के यहां जाते हैं...। ये समन्वय बहुत जरूरी है। मुझे नहीं पता कि आप लोग ऐसा करते हैं या नहीं, लेकिन ये होना चाहिए। लड़ना है तो कांग्रेस, सपा या विपक्षी दलों से लड़ें। हम सब तो एक परिवार के सदस्य हैं। हम पार्टी के नेता हैं और पब्लिक फेस भी हैं। पोलिंग बूथ पर मन की बात सुनते हैं। देश के प्रधानमंत्री बोल रहे हैं और हम सुन रहे हैं। आपको देखकर बाकी लोग भी देखने लगते हैं। पदाधिकारियों को यह सीख भी दी कि इस फेर में न पड़ें कि आपके कार्यकाल को कोई याद करेगा। आप अच्छा काम करो, जिसकी आत्म संतुष्टि होनी चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed