फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: महिलाओं को सौंपी पोषण संयंत्र की चाबी, सीएम बोले-इंदौर भोपाल में बनेंगे इंडस्ट्रियल पार्क, महिला उद्यम शक्ति योजना होगी लागू

Tue, 08 Mar 2022 06:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

महिला दिवस के मौके पर देवास में कार्यक्रम हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महिला स्व सहायता समूह को पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपी गई। 

विज्ञापन
Dewas: Keys of nutrition plant handed over to women, CM said - Industrial park will be built in Indore Bhopal, Mahila Udyam Shakti Yojana will be implemented
स्व सहायता समूह की महिलाओं को टीएचआर संयंत्र की चाबी सौंपते हुए नड्डा व सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के देवास में महिला सशक्तिकरण-क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल हुए। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को देवास पोषण संयंत्र की चाबी सौंपी गई। करीब तीन सौ करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित किया। 
Dewas: Keys of nutrition plant handed over to women, CM said - Industrial park will be built in Indore Bhopal, Mahila Udyam Shakti Yojana will be implemented
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस परेड ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। करीब 4 बजे हेलीकॉप्टर से अतिथि कार्यक्रम स्थल पहुंचे। तय समय से दो घंटे की देरी से हुए कार्यक्रम में महिलाएं परेशान भी हुईं। शुरुआत में कन्या पूजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान अन्य ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले महिला स्व सहायता समूहों को देवास के पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपी गई। ऋण के चेक वितरित किए। इसके बाद ज्यादा औपचारिकता न करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाषण हुए। 
Dewas: Keys of nutrition plant handed over to women, CM said - Industrial park will be built in Indore Bhopal, Mahila Udyam Shakti Yojana will be implemented
कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन कर कन्याओं को भेंट किए उपहार - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआत में कन्या पूजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान अन्य ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dewas: Keys of nutrition plant handed over to women, CM said - Industrial park will be built in Indore Bhopal, Mahila Udyam Shakti Yojana will be implemented
महिलाओं ने इस तरह किया स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर महिलाओं ने भारी भरकम पुष्पमाला से जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
Dewas: Keys of nutrition plant handed over to women, CM said - Industrial park will be built in Indore Bhopal, Mahila Udyam Shakti Yojana will be implemented
मंच पर पहुंचते ही नड्डा, सीएम व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया महिलाओं का अभिवादन - फोटो : सोशल मीडिया
जब अतिथि मंच पर पहुंचे तब तक कार्यक्रम में देरी हो चुकी थी। बावजूद इसके महिलाएं डटीं रहीं। जैसे ही नड्डा, सीएम व अन्य मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले महिलाओं का अभिवादन किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed