फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: महाकाल के दर पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना; आज खुले रहेंगे पट; तस्वीरें

Wed, 26 Feb 2025 09:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Feb 2025 09:57 AM IST
सार

Mahashivrtri: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे। महाशिवरात्रि पर उन्होंने बाबा महाकालेश्वर की पूचा अर्चना की। इस दौरान सीएम डॉ मोहन भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं उन्होंने बाबा महाकाल के प्रदेश समेत देश की सुख समृद्धि की कामना की है।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav reached the door of Mahakal on Mahashivratri
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में आयोजित आरती में भाग लिया और आरती के उपरांत श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर महेश पुजारी, आकाश पुजारी व आशीष पुजारी ने पूजन सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।


CM Mohan Yadav reached the door of Mahakal on Mahashivratri
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के दौरे पर आ रही हैं, जिनका वे स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि बाबा महाकाल सभी के जीवन से अंधकार मिटाकर सद्गुणों से प्रकाशमान करें।

CM Mohan Yadav reached the door of Mahakal on Mahashivratri
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अपनी पत्नी के साथ विशेष पूजा की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी सहित अन्य पुजारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्रोच्चारण करते हुए "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम। उवार्रुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात।।" का जाप किया और सभी भक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Mohan Yadav reached the door of Mahakal on Mahashivratri
संगीतकार हंसराज रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

संगीतकार हंसराज रघुवंशी पहुंचे महाकाल की शरण में
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध संगीतकार हंसराज रघुवंशी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए और अपना प्रसिद्ध भजन "शिव कैलाशों के वासी" गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed