{"_id":"64606ffb427fb9f4040274bc","slug":"devotees-handle-all-the-arrangements-of-this-ashram-arriving-in-satsang-from-dubai-america-mauritius-2023-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain: इस आश्रम की सभी व्यवस्थाएं संभालते हैं भक्त, दुबई, अमेरिका, मॉरीशस से सत्संग में पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: इस आश्रम की सभी व्यवस्थाएं संभालते हैं भक्त, दुबई, अमेरिका, मॉरीशस से सत्संग में पहुंच रहे श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 10:52 AM IST
सार
पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में 15, 16 और 17 मई को आयोजित होने वाले बाबा जयगुरुदेव महाराज के तीन दिवसीय ग्याहरवें वार्षिक मार्गदर्शक भंडारे के लिए चल रहीं तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
1 of 3
सत्संग की अंतिम तैयारियां जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उज्जैन के पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम एक ऐसा आश्रम है, जहां व्यवस्थाओं को खुद श्रद्धालु ही संभालते हैं। जल्द ही तीन दिवसीय सत्संग एवं नाम दान कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है, जिसको लेकर भारत ही नहीं बल्कि देश विदेश से भी श्रद्धालु उज्जैन आ चुके हैं, जो कि इस कार्यक्रम में जयगुरुदेव के सत्संग व नामदान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्तमान में सभी श्रद्धालु इस आयोजन की तैयारियां में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
2 of 3
कार्यक्रम में शामिल होने देश विदेश से आ रहे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
15, 16 और 17 मई को आयोजित होने वाले बाबा जयगुरुदेव महाराज के तीन दिवसीय ग्याहरवें वार्षिक मार्गदर्शक भंडारे के लिए चल रहीं तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। अनगिनत भोजन भण्डारे, विशाल सत्संग पांडाल, सैंकड़ो की संख्या में शौचालय, चिकित्सालय इत्यादि तैयार किए जा रहे हैं। बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकान्त महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भंडारे में प्रातः 4:30 बजे एवं सांय 5 बजे से सत्संग एवं नामदान होगा।
3 of 3
गुलाबी कपड़ों मे आ रहे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
इस विशाल धर्म समागम में सेवा करने के लिए हजारों की संख्या में महाराज के भक्त भारतभर से यहां पहुंच चुके हैं, विशेष बात यह है कि इस भंडारे में भारत के अलावा दुबई, अमेरिका, मॉरीशस समेत अनेक देशों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस भंडारे में विशेष रूप से लोकतंत्र सेनानियों की एक विशेष संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह एवं उज्जैन के संत समाज का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। बाबा जयगुरुदेव आश्रम पर आयोजित होने वाले भंडारे में देश विदेश से भक्त गुलाबी कपड़ों में आ रहे हैं, जिससे उज्जैन के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर हर तरफ गुलाबी रंग नज़र आ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।