{"_id":"6354d2593fb6b2777f6538ec","slug":"diwali-2022-diwali-in-famous-temples-of-madhya-pradesh-deepotsav-starts-from-here-in-the-country-read-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में ऐसे मनाई जाती है दिवाली, देश में यहां से शुरू होता है दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में ऐसे मनाई जाती है दिवाली, देश में यहां से शुरू होता है दीपोत्सव
धनतेरस के साथ ही देशभर में पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज हो चुका है। लोग उत्साह के साथ दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं। तीज त्यौहारों की रौनक मंदिरों में एक अनूठा रंग भरती है और अगर मौका दिवाली की हो तो फिर इसकी बात ही कुछ और है। मध्यप्रदेश के हजारों मंदिरों में इस मौके पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा जाती है, तो वहीं भगवान की विशेष पूजा और श्रृंगार भी किए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं प्रदेश के तीन प्रसिद्ध मंदिरों में किस तरह से दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
बाबा महाकाल के दर से दीपोत्सव का आगाज
उज्जैन के राजा बाबा अवंतिकानाथ के धाम से हर साल दीपोत्सव की शुरुआत होती है। हर साल देश में सबसे पहले दिवाली महाकाल मंदिर में ही मनाई जाती है। इस साल भी धनतेरस की पूजा के साथ ही बाबा महाकाल की फुलझड़ियों से आरती की गई, इसके साथ ही देशभर में दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली के मौके पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर में दीप जलाए जाते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं। इस मौके पर बाबा महाकाल को 56 भोग भी लगाए जाते हैं।
2 of 3
खजराना गणेश, इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खजराना गणेश मंदिर
देश के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में शुमार खजराना गणेश मंदिर में भी हर साल काफी धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर हर साल की तरह इस साल भी आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। दिवाली पर मंदिर प्रबंधन की ओर से 151 दीप जलाए जाते हैं। षोडशोपचार पूजन विधि से खजराना गणेश का पूजन किया जाता है। दीवाली के अगले दिन भगवान गणेश को 56 भोग लगते हैं लेकिन इस साल ग्रहण के चलते भाईदूज के दिन खजराना गणेश को 56 भोग लगाए जाएंगे। हर साल दीवाली के अगले दिन अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है लेकिन सूर्य ग्रहण के चलते इस बार भाईदूज पर मनाया जाएगा।
3 of 3
राम राजा सरकार मंदिर, ओरछा
- फोटो : सोशल मीडिया
ओरछा राम राजा दरबार
दीपावली का पर्व भगवान राम के अयोध्या आगमन के मौके पर मनाया जाता है। ओरछा में स्थित राम राजा सरकार मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जहां, भगवान राम का पूजन राजा के रूप में किया जाता है। ओरछा राम राजा सरकार मंदिर में दिवाली का पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिर में सैंकड़ों दीप प्रज्जवलित कर भगवान के घर आगमन की खुशी मनाई जाती है। बड़ी संख्या में भक्त इस दिन दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं। इस मौके पर मंदिर में नयनाभिराम सजावट की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।