फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakaleshwar: महाकाल के भक्तों को नई सौगात, सशुल्क दर्शन करने वालों को प्रसाद के लिए नहीं देना पड़ेगी राशि

Tue, 21 Feb 2023 05:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Mahakaleshwar: A new gift to the devotees of Mahakal, paid visitors will not have to pay for Prasad
बाबा के भक्तों को जल्द ही बिना शुल्क के मिलेगा प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने वाले भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। अब सशुल्क बाबा के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को बाबा महाकाल के प्रसाद के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा, बल्कि उन्हें मंदिर समिति बिना शुल्क के प्रसाद देगी।




महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाए जाने के साथ ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालु ना सिर्फ बाबा महाकाल के आसानी से दर्शन कर सकें, बल्कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं को कभी भुला ना सकें। इसी कड़ी में भक्तों को ये सौगात दी जा रही है।
Mahakaleshwar: A new gift to the devotees of Mahakal, paid visitors will not have to pay for Prasad
सशुल्क दर्शन करने वालों को फ्री दी जाएंगी प्रसादी - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सशुल्क व्यवस्था में एक अन्य सुधार किया जाएगा, जिसमे जल्द ही श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ऐसे श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रूप से बाबा महाकाल के प्रसाद का पैकेट उपलब्ध करवाएगी, जो कि सशुल्क बाबा महाकाल के दर्शन करते है। इस प्रस्ताव पर चर्चा होने के बाद तुरंत योजना बनाई जाएगी। वैसे मंदिर में शुल्क दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की प्रसादी का पैकेट भेंट करना एक अच्छा विचार है, जिससे इस व्यवस्था से श्रद्धालु भी खुश होंगे। अभी यह तय नहीं हुआ है कि श्रद्धालुओं को कितने ग्राम की प्रसादी के पैकेट दिए जाएंगे। 
 
Mahakaleshwar: A new gift to the devotees of Mahakal, paid visitors will not have to pay for Prasad
रोजाना बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
सशुल्क व्यवस्था से हो रही 6 करोड़ प्रतिमाह की अतिरिक्त आय
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने महाशिवरात्रि के पूर्व हुई बैठक में नि:शुल्क प्रोटोकॉल व्यवस्था को समाप्त करते हुए विशेष श्रद्धालुओं के लिए 250 रुपये की टिकट से दर्शन व्यवस्था की शुरूआत की थी, इस व्यवस्था से न सिर्फ श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को छह करोड़ रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय शुरू हुई, बल्कि इस सशुल्क व्यवस्था से दर्शनार्थियों को भी महज कुछ मिनटों में ही भगवान के दर्शन होने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed