{"_id":"620681bbb72e682d4952f1f0","slug":"uttarakhand-election-mp-cm-said-condition-of-congress-is-strange-says-something-does-something-else","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election: एमपी के सीएम बोले- कांग्रेस की हालत अजीब, कहती कुछ है करती कुछ और है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election: एमपी के सीएम बोले- कांग्रेस की हालत अजीब, कहती कुछ है करती कुछ और है
Fri, 11 Feb 2022 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड की लालकुआं, नैनीताल और यमुनोत्री विधानसभाओं में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
शिवराजसिंह चौहान ने उत्तराखंड की लालकुआं, नैनीताल और यमुनोत्री विधानसभाओं में सभाओं को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड की लालकुआं, नैनीताल और यमुनोत्री विधानसभाओं में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
शूरवीरों के सम्मान में बनेगा सैन्य धाम
सीएम शिवराज की सभा को सुनने पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
चौहान ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और करोड़ों भारतवासियों की आस्था का केंद्र है। मैं जब भी यहां आता हूं नई ऊर्जा से भर जाता हूं। इस धरती ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जैसे कई शूरवीर दिए हैं। चारधामों की इस पवित्रभूमि पर अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार पांचवा धाम सैन्य धाम बना रही है, क्योंकि वीरों की अगर पूजा नहीं हुई तो वीरता बांझ हो जाएगी। यहां के शूरवीरों के सम्मान में बनने वाले इस सैन्य धाम का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा।
कांग्रेसी चार काम तो बता दें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का उत्तराखंड में सम्मान किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस यहां चार धाम के बारे में चर्चा कर रही है। मैं इससे हैरत में हूं क्योंकि इन्होंने चार काम भी नहीं किए। इन्होंने 5 लाख परिवारों को 4 हजार रुपये देने की बात की थी। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि अगर यह आप की नीति है तो छत्तीसगढ़ में आप की सरकार है, आपने कितने परिवारों को दे दिया? राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, वहां कितने परिवारों को दे दिया? पंजाब में आप की सरकार है, वहां कितने परिवारों को दे दिया? इन्होंने चार लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, मैं पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में कितने युवाओं को रोजगार दिया? यह वही कांग्रेस है जिसने मध्यप्रदेश में 10 दिन में कर्ज माफी की बात की थी और एक धेला भी माफ नहीं किया। इसी कांग्रेस को अब स्वास्थ्य सुविधाओं की याद आ रही है। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि 50 सालों में तुमने क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के होते हुए कांग्रेस को किसी विरोधी की जरूरत नहीं
एमपी सीएम ने लोगों से मुलाकात भी की।
- फोटो : अमर उजाला
चौहान ने कहा कि कल मुझे आश्चर्य हुआ। राहुल गांधी जी यहां आए थे। वो कहते हैं मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि तुम्हें डरा कौन रहा है भाई! श्री चौहान ने कहा कि राहुल बाबा संसद में बोल कर भाग जाते हैं। जवाब सुनने की हिम्मत नहीं है उनमें। कई बार तो देश से कब भाग जाते हैं, इसका पता नहीं चलता है। देश की जनता को उनकी बातों पर हंसी आती है। उनकी सभाएं मनोरंजन सभाओं की तरह होती हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं, कोई तर्क नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के होते हुए कांग्रेस को और किसी विरोधी की जरूरत नहीं है, क्योंकि सारे काम वही कर लेते हैं। उन्होंने पंजाब में अच्छी खासी चलती हुई सरकार का बंटाधार कर दिया है।
पिछली बार से ज्यादा सीटें
चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता हैं नरेंद्र मोदी जी। हमारे प्रधानमंत्री जी मैन ऑफ आइडियाज हैं सुपर ह्यूमन हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों ने जो किए हैं, वो काम मैं गिनाना नहीं चाहता, क्योंकि आप उनके साक्षी हैं और सभी काम आपके सामने हैं। चार धामों का विकास हो, ऑल वेदर रोड हो, रेल कनेक्टिविटी हो, इंटरनेट कनेक्टिविटी हो, पीने का पानी हो, कभी कांग्रेस की सरकारों के समय में इनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। भाजपा सरकारों के काम के दम पर पिछली बार से ज्यादा सीटें लेकर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और मैं पुष्कर धामी जी के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा।