सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vidisha: इस गांव में जारी है अनोखी परंपरा, भुजरियां पर्व मनाने बंदूक से निशाना लगाकर फोड़ा जाता है नारियल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 02:47 PM IST
सार

Vidisha: इस गांव में जारी है अनोखी परंपरा, भुजरियां पर्व मनाने बंदूक से निशाना लगाकर फोड़ा जाता है नारियल

विज्ञापन
Vidisha News: To celebrate Bhujriya festival, coconut is broken by aiming with a gun.
50 फीट ऊंचे नारियल को तोड़ने का बाद मनाया जाता है भुजारियां पर्व - फोटो : अमर उजाला
विदिशा में भुजरियों का त्यौहार बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां 50 फीट ऊंचे पेड़ पर एक नारियल को बांधा जाता है, फिर बंदूकधारी निशानेबाज उसमें बंदूक की गोली से निशाना लगाकर नारियल को फोड़ते हैं। यह परंपरा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 110 किलोमीटर दूर एक ग्राम झूकरजोगी में आज भी जारी है।


यहां बंदूकधारी जब तक बंदूक से 50 फीट ऊंचाई पर बंधे नारियल को फोड़ ना दे तब तक भुजरियां नहीं तोड़ी जा सकतीं, यह परंपरा बरसों पुरानी है जो वर्षों से लगातार आज भी जारी भी है।
Trending Videos
Vidisha News: To celebrate Bhujriya festival, coconut is broken by aiming with a gun.
सदियों से जारी है बंदूक से नारियल तोड़ने की प्रथा - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि यहां अच्छे-अच्छे निशानेबाज की एक नहीं चलती। इस प्रथा को जीवंत रखने के दौरान लगभग 25 से अधिक बंदूकधारी बंदूक से निशाना लगाते हैं। जब तक पेड़ की ऊंचाई पर बंधा वह नारियल बंदूक की गोली से नहीं फूटता तब तक गांव में भुजरियां नहीं मनाई जाती।

इस आयोजन के दौरान मंदिर के सामने एक चौक के समीप गांव की सभी भुजरियां इकट्ठी होती हैं। महिलाएं नृत्य करती हैं और मंगल गीत गाए जाते हैं। वहीं, एक से बढ़कर एक निशानेबाज बंदूक से निशाना आजमाते हैं। निशानेबाजी के इस त्यौहार पर कई गांवों के हजारों लोग इस आयोजन में शिरकत करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidisha News: To celebrate Bhujriya festival, coconut is broken by aiming with a gun.
दूर-दूर से शामिल होने आते हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
बंदूकों की धमक से गूंज उठता है गांव
पुलिस की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में हर हाथ में बंदूक नजर आती है। एक से बढ़कर एक बन्दूकधारी निशानेबाज दूर-दूर से इस आयोजन में शामिल होने आते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed