{"_id":"7d0d560aa98418166c21d5e8b4ea8a0b","slug":"anti-alcohol-protest-became-violent-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़
Mon, 04 May 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
Updated Mon, 04 May 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्म नगरी वृंदावन में शराब बिक्री के विरोध में चल रहा आंदोलन रविवार को उग्र हो गया। गुस्साए लोगों ने पहले शराब की दुकान पर तोड़ फोड़ की, बाद में अवैध रूप से खराब की बिक्री करने का आरोप लगाते हुए एक खोके और उसके पास स्थित झोपड़ियों में आग लगा दी।
धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़
2 of 5
रविवार की देर शाम 8.30 बजे चैतन्य विहार में कालोनी के फेस वन और दो, आनंद वाटिका, परिक्रमा मार्ग, संत कालोनी आदि के लोग एकत्रित होते गए और शराब की दुकानों का विरोध करने लगे। इसी बीच किसी ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे चाय के खोखे पर एक विकलांग अवैध शराब की बिक्री करता है।
धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़
3 of 5
इस पर यहां मौजूद लोग खोखे की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। भीड़ ने वहां से भागते लोगों पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़
4 of 5
लोगों ने पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर खोखे में आग लगा दी। उसके पास बनी झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। जब तक दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची, खोखा और झोपड़ियां राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
धर्म नगरी में शराब का भारी विरोध, आगजनी और तोड़ फोड़
5 of 5
इससे पहले रविवार शाम चैतन्य विहार कालोनी में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दुकान के बाहर लगे ताले तोड़ दिए और बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। ठेकेदार और मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।