{"_id":"683d09a331d9b4d32d6b1e3c35ce3a56","slug":"artist-arrested-in-argentina-for-fraud-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला
Sat, 16 May 2015 08:49 AM IST
Updated Sat, 16 May 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरों के जरिए फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेसबुक पर 'ब्लैक विडो' के नाम से मशहूर एक महिला चोर ने कई लोगों को पहले ऑनलाइन चैटिंग के जरिए फंसाया और फिर घर बुलाकर सब कुछ लूट लिया। उसकी इस करतूत का भंडाफोड़ होने पर उसे अरेस्ट कर लिया गया। (तस्वीरें- डेली मेल से)
ऐसी तस्वीरों के जरिए फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला
2 of 5
मामला अर्जेंटीना के एक शहर का है। कॉन आर्टिस्ट सोफिया डेविला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर काफी उत्तेजक तस्वीरें अपलोड की थीं। इसके बाद उसने कई मर्दों से सेक्स चैट की और उन्हें बिस्तर पर आने के लिए भी आमंत्रित कर दिया।
ऐसी तस्वीरों के जरिए फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला
3 of 5
चालाकी दिखाते हुए उसने कई लोगों के घरों में जाकर उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और पूरा घर लूट कर फरार हो गई। उसके खिलाफ डिएगो एस्कालैंटे नाम के शख्स न पुलिस में शिकायत की थी। 39 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि करीब दो सप्ताह तक ऑनलाइन चैट के बाद उन्होंने मिलने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरों के जरिए फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला
4 of 5
पहली बार वे दोनों एक होटल पर मिले और काफी मस्ती की। लेकिन दूसरी बार वह उससे मिलने उसके घर पहुंची। वहां उसने शराब में बेहोशी की दवा मिलाई और घर लूट लिया। उसकी नींद खुली तो वह सन्न रह गया। पूरा घर लुट चुका था। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
ऐसी तस्वीरों के जरिए फेसबुक पर मर्दों को फंसाती थी ये महिला
5 of 5
पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की और बार-बार बयान बदलने के कारण उस पर शक हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल ऐसे ही कई लोगों ने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला ने फेसबुक पर मीठी बातें करके उन्हें फंसाया और घर आकर सब लूट लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने करीब 15 लोगों को ऐसे ही लूटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।