{"_id":"ddee978ff6a340ab55f7c3d389d9e681","slug":"criminal-and-politician-killed-in-moradabad-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
Wed, 25 Feb 2015 05:16 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 05:16 PM IST
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डेढ़ दशक से भी ज्यादा वक्त तक सियासत और जुर्म की दुनिया में रिंग मास्टर रहे मुरादाबाद के डिलारी ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की सोमवार को कचहरी में पुलिस कस्टडी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की सनसनीखेज वारदात से पूरी कचहरी दहल उठी। (तस्वीरें- अमर उजाला, मुरादाबाद)
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
2 of 13
पकड़े गए हमलावरों में से एक उसी छात्र नेता का भाई है जिसकी हत्या में ब्लाक प्रमुख जेल में थे। भूरा की पत्नी ने पांच को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
3 of 13
गोलियों की तड़तड़ाहट से न्यायिक अफसरों और वकीलों में अफरा तफरी मच गई। भूरा के साथियों और पुलिस ने दो हत्यारों को मौके से ही दबोच लिया जबकि चार शूटर भाग निकले।
विज्ञापन
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
4 of 13
भोजपुर के गांव हुमायूंपुर निवासी डिलारी ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा का नाम चार मार्च 2013 को हुई छात्र नेता रिंकू चौधरी की हत्या में प्रकाश में आया था। 20 जनवरी 2014 को भूरा ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था और तभी से जेल में बंद थे।
भरी अदालत में मारा गया जुर्म की दुनिया का 'रिंग मास्टर'
5 of 13
विधानसभा चुनाव के दौरान हुए आर्म्स एक्ट के एक मुकदमे की पेशी के लिए पुलिस सोमवार को सुबह ग्यारह बजे भूरा को जेल से कचहरी लाई थी। एसीजेएम दो की कोर्ट के दरवाजे पर बनी बेंच पर बैठे भूरा को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे छात्र नेता रिंकू के भाई सुमित ने पैर छूने के बाद गोली मार दी। सुमित के ममेरे भाई पंकज ने भूरा को दूसरी गोली मारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।