सब्सक्राइब करें

देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

Updated Fri, 14 Nov 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन

देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

hungama after honour killing case in badaun up

बदायूं में सिलहरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के दुर्वेश उर्फ वीरू को गांव के ही लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। 20 साल का वीरू गांव की एक लड़की के साथ गन्ने के खेत में था। अचानक लड़की के परिजन वहां पहुंचे। दोनों को सरेआम पीटते-पीटते लड़की के घर तक लाया गया।

Trending Videos

देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

hungama after honour killing case in badaun up

दरवाजे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से वीरू को इतना पीटा गया कि उसका वहीं पर दम निकल गया। इस बीच लड़की घर के अंदर भागी और फंदा लगा कर झूल गई। घरवालों ने उसे फंदे से उतारा तो वह बेसुध थी। उसे भी मरा जानकर युवक के शव के पास ही डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

hungama after honour killing case in badaun up

खेत से घर तक लाने और पीटने का यह वाकया करीब दो घंटे का है। इस बीच पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को जिंदा पाया तो तुरंत बदायूं अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली भेजा गया है।

देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

hungama after honour killing case in badaun up

बरेली जिला अस्पताल में लड़की को अभी होश नहीं आया है। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में लड़की के भाई और एक चाचा को हिरासत में ले लिया है। लड़की और युवक दोनों ही नट जाति के हैं।

विज्ञापन

देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

hungama after honour killing case in badaun up

करीब 20 साल का दुर्वेश उर्फ वीरू दिल्ली में नौकरी करता था। वह मूल रूप से कादरचौक थाने के गांव कलुआ नगला का निवासी था और पिछले कुछ सालों से वह मझिया में अपने मौसा देवी दयाल के पास रह रहा था। गांव में दुर्वेश के परिवार ने घर बनाने के लिए जगह भी खरीद ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed