{"_id":"41a3ae5afc51a278ec0988a7d7fb67b5","slug":"list-of-most-famous-dacoits-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें
Fri, 06 Nov 2015 06:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Nov 2015 06:31 AM IST
भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुल्ताना डाकू 20वीं सदी का पहला और सबसे ज्यादा चर्चित डकैत माना जाता है तो निर्भय गुर्जर चंबल घाटी का आखिरी डकैत माना जाता है।
भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें
2 of 9
1-सुल्ताना डाकू
सुल्ताना डाकू 20वीं सदी का पहला और सबसे ज्यादा चर्चित डकैत माना जाता है। सुल्ताना डाकू के बारे में बहुत ज्यादा तथ्य तो उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कुछ सूचनाओं में यह बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एक टूटा-फूटा किला है जिसे सुल्ताना डाकू का किला कहा जाता है। कु्छ लेखकों का मानना है कि सुल्ताना डाकू का कहर उत्तर प्रदेश में 1920 के आस-पास रहा है।(फोटो: सुल्ताना डाकू फिल्म का पोस्टर)
भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें
3 of 9
2-मान सिंह
आगरा जिले के खेड़ा गांव में पैदा हुआ चंबल का कुख्यात डकैत मान सिंह राठौर अपने समय का सबसे खौफनाक रहा। मान सिंह के खौफ से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने 1955 में राज्य के भिंड जिले में एनकाउंटर कर दिया था। चंबल के कुख्यात डकैतों में आज भी मान सिंह का नाम लिया जा जाता है।
विज्ञापन
भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें
4 of 9
3-पान सिंह तोमर
पान सिंह तोमर भारतीय सेना का एक जवान और एक एथलीट था। पान सिंह तोमर को दौड़ने में महारथ हासिल थी जिसके लिए उसे कई बार सम्मानित किया गया। लेकिन सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचा तो कुछ परिस्थियों के कारण डकैत बन गया और चंबल घाटी में दहशत फैला दी। पुलिस ने 1981 में पान सिंह एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
भारत के 8 कुख्यात डकैत जिनको आज भी नहीं भूले हैं लोग, तस्वीरें
5 of 9
4-फूलन देवी
गरीब घर में पैदा हुई फूलन देवी की शादी की बचपन में कर दी गई लेकिन वह पति को छोड़कर अपने साथियों के साथ अपराध की दुनिया में उतर गई। फूलन देवी सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई जब उसने बहमई गांव के राजपूत जाति के 22 लोगों को लेन में खड़ा कर गोली मार दी थी। फूलन देवी बाद में सांसद बनी लेकिन उसके दुश्मनों उसे 2001 में गोली मार मारकर हत्या कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।