{"_id":"bdc1b61262a85196880a1d79500bc650","slug":"most-dangerous-female-gangsters-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें
Wed, 13 Jan 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें
1 of 14
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप सोचते हैं जरायम की दुनिया में केवल मर्दों का बोलबाला है तो आपकी गलतफहमी ये गुनहगार औरतें खत्म कर देंगी। तस्वीरों में इनकी करतूतें।
अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें
2 of 14
मारिया लिकिआर्डी का जन्म ही अपराधी परिवार में हुआ था। पिता और भाई दोनों नेपल्स के छटे हुए गुंडे थे। पति भी अपराधी था। लिकिआर्डी ने साल 2001 में अपनी गिरफ्तारी से पहले कमोरा कबीले की मुखिया के तौर पर आठ वर्षों तक एकछत्र राज किया। लिकिआर्डी की देखरेख में कबीले कबीले से अल्बानिया के माफिया नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते और उन्हें देह और ड्रग कारोबार में धकेल देते थे। लड़कियों की उम्र ढलने के बाद उन्हें मार दिया जाता ताकि वे पुलिस के लिए कभी गवाह न बन सकें।
अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें
3 of 14
साल 1986 में फिलाडेल्फिया का कुख्यात ड्रग माफिया जैकी राइट जब मार दिया गया तो उसकी बीवी थेलमा राइट ने अवैध धंधे की कमान संभाल ली। थेलमा ने लॉस एंजिल्स और फिलाडेल्फिया के बीच कोकीन और हेरोइन की तस्करी का जाल बिछा दिया। थेलमा राइट को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बाद में साल 1991 में थेलमा ने ड्रग की दुनिया को छोड़ दिया और 'लिविंग माय लाइफ इन एंड आउट ऑफ द गेम' किताब लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें
4 of 14
रियल लाइफ बॉन्ड गर्ल के नाम से जानी जाने वाली इस हसीना का नाम एन्ना चैपमैन है। अर्से तक अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से एन्ना रूस के लिए अमेरिका से खुफिया जानकारियां जुटाती रही है। साल 2010 में को एन्ना को न्यूयॉर्क में रसियन स्लीपर के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। एन्ना पर साजिश रचने का मुकदमा चला। फिलहाल ये खूबसूरत हसीना रूस में एक सेलीब्रिटी के तौर पर जिंदगी गुजार रही है। एन्ना एक कारोबारी और टीवी होस्ट भी है।
विज्ञापन
अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें
5 of 14
एन्ना ग्रिस्टीना को साल 2012 में कॉल गर्ल कारोबार चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जेल की हवा खाने के बाद अब ये हसीना डेटिंग बिजनेस चला रही है। कहा जाता है कि एन्ना कई बड़ी हस्तियों के रहस्य जानती है जो बयां किए जाएं तो वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐना अपने जीवन पर फिल्म बनाना चाहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।