फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

Mon, 05 Jan 2015 03:37 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

servent kills shop owner and his wife in agra

आगरा कोतवाली के घनी आबादी वाले कम्पूटोला में नौकर ने वृद्ध दंपति की सिर कुचलकर हत्या कर डाली। तकरीबन 50 लाख रुपये के जेवरात और कैश लूट लिया। डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक हफ्ते पहले आया नौकर वारदात के बाद से लापता है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। (तस्वीरें: अमर उजाला, आगरा)

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

servent kills shop owner and his wife in agra

कम्पूटोला के हरेशचंद्र अग्रवाल (70) की फव्वारा में घर से चंद कदम की दूरी पर दाऊदयाल वस्त्र भंडार के नाम से दुकान है। पत्नी ललिता देवी (66) उनके साथ रहती थीं, जबकि बेटे मुकेश और दिनेश सूरत (गुजरात) में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। तीनों बेटियां अंजू उर्फ दीप्ति, बबीता और रीना आगरा में ही ब्याही हैं।

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

servent kills shop owner and his wife in agra

हरेशचंद्र शनिवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान का कर्मचारी कचहरी घाट निवासी संजीव सुबह तकरीबन 10 बजे दुकान की चाभी लेने घर पहुंचा। कई दफा दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

servent kills shop owner and his wife in agra

संजीव ने व्यवसायी की नूरी दरवाजा निवासी बेटी रीना को फोन कर हरेशचंद्र के बारे में पूछा। इस पर रीना पति के साथ पहुंच गईं। सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल के कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो ललिता देवी मृत पड़ी थीं। इससे घरवालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

servent kills shop owner and his wife in agra

हड़बड़ाहट में गली के साइड वाले दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। घर में चारों ओर खून बिखरा था। नीचे के कमरे में हरेशचंद्र का शव देख बेटी-दामाद की चीखें निकल गईं। उनके सिर पर पांच किलो का बाट मारकर हत्या की गई थी। पास में खून से सना बाट पड़ा था। सीढ़ियों पर खून के निशान थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed