फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके चहेते इन सितारों का एक शादी से नहीं भरा मन

Tue, 09 Jun 2015 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 09 Jun 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
actors who married more than once

किशोर कुमार ने एक नहीं, दो नहीं पूरी चार शादियां की हैं। किशोर कुमार की सबसे पहली शादी बंगाली हीरोइन रूमा घोष से हुई। आठ साल की इस शादी के टूटने के बाद किशोर कुमार ने हीरोइन मधुबाला से ब्याह रचाया। मधुबाला की मौत के बाद उन्होंने योगिता बाली से शादी की जो केवल दो साल तक चली। बाली से अलग होने के बाद किशोर दा ने लीना चंदवरकर से शादी की और अपनी आखिरी सांस तक उन्हीं के साथ रहे।

आपके चहेते इन सितारों का एक शादी से नहीं भरा मन

actors who married more than once

आमिर खान ने अपनी पहली बीवी रीना दत्ता को तलाक दे कर 15 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी और बाद में किरण राव से शादी रचाई।

आपके चहेते इन सितारों का एक शादी से नहीं भरा मन

actors who married more than once

धरमेंद्र की पहली शादी 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी। लेकिन शोले की शूटिंग के दौरान वे हेमा मालिनि से प्यार कर बैठे। उनकी पत्नी उन्हें तलाक नहीं देना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अपना धर्म मुस्मिल में बदलवा लिया और फिर हेमा से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके चहेते इन सितारों का एक शादी से नहीं भरा मन

actors who married more than once

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी जो 12 साल तक चली। बाद में उनसे अलग होने के कई साल बाद जा कर सैफ ने करीना कपूर के साथ फेरे लिए।

विज्ञापन

आपके चहेते इन सितारों का एक शादी से नहीं भरा मन

actors who married more than once

राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी। उनसे उनके दो बच्चे जूही और आर्य बब्बर हैं। नादिरा के बाद राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से दूसरा ब्याह रचाया लेकिन उनके बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद उनकी मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed