फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे

Sun, 28 Feb 2016 08:37 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
Bollywood films that showed homosexuality

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें गे या लेस्बियन रिश्तों को दिखाया गया है। कुछ मजाकिया तौर पर तो कुछ वाकई गंभीरता से भरी। देखिए, किन किन सितारों ने निभाए ये किरदार।

जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे

Bollywood films that showed homosexuality

फिल्म अलीगढ़ इसका सबसे ताजा उदाहरण है। ये फिल्म अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उस प्रोफेसर की कहानी है जिसका एक रिक्शेवाले के साथ समलैंगिक संबंध बनाते हुए स्टिंग ऑपरेशन हुआ था। मनोज बाजपई ने इसमें उसी प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरास का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति को समलैंगिक होने के कारण समाज के ताने सहने पड़ते हैं। यहां तक कि उसकी निजता का भी हनन होता है।

जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे

Bollywood films that showed homosexuality

बॉम्बे टॉकीज में चार निर्देशकों की चार छोटी छोटी फिल्में दिखाई गई थीं जिसमें से पहली फिल्म करण जौहर की थी। यह फिल्म एक गे लड़के अविनाश की कहानी थी जो अपनी बॉस के पति देव को पसंद करने लगता है। धीरे धीरे देव को भी अहसास होता है कि वह भी गे है। दोनों के बीच किस भी होती है। ये रोल साकिब सलीम और रणदीप हुड्डा ने निभाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे

Bollywood films that showed homosexuality

2004 में आई फिल्म गर्लफ्रेंड दो लड़कियों की कहानी थी जिसमें तान्या( ईशा कोपिकर) अपनी दोस्त सपना( अम्रता अरोड़ा) को पागलों की तरह प्यार करती है। दोनों के बीच संबंध भी होते हैं लेकिन सपना बाद में एक लड़के को डेट करने लगती है, जो तान्या को बिलकुल पसंद नहीं आता।

विज्ञापन

जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे

Bollywood films that showed homosexuality

फिल्म 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम गे होते नहीं हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए पर रहने के लिए गे बनने का नाटक करते हैं। आखिर में उन दोनों के बीच भी किस दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed