फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बना लिया घर का चिराग

Mon, 11 Jan 2016 07:48 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 07:48 AM IST
विज्ञापन

इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बना लिया घर का चिराग

Indian film Celebrities Who Have Adopted Kids

पर्दे पर एक्टिंग कर रहे सितारों के सीने में भी एक दिल होता है, जो सिर्फ नायक या नायिका के लिए ही नहीं सड़क किनारे अकेले पड़े बच्चे को देखकर भी धड़क जाता है। हमें लगता है कि सितारे बेहद शान के साथ जिंदगी जीते हैं। इसलिए उन्हें परेशानी उठाने का क्या पता? लेकिन सब ऐसे नहीं होते। बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने ना सिर्फ ऐसी नन्हीं जानों को पाला है, जिन्हें मरने के लिए सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, बल्कि वो सब किया जो एक मां अपने कोख से जन्में बच्चे के लिए करती है।

इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बना लिया घर का चिराग

Indian film Celebrities Who Have Adopted Kids

विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई रोमांस रहे, कई अफेसर रहे उनकी जिंदगी में कई मर्द आए और चले गए। लेकिन उनकी जिंदगी में दो छोटी-छोटी परियां आईं तो अपनी सारी व्यस्तताओं को पीछे कर सुष ने इनको ही अपनी जिंदगी बना लिया। सुष्मिता सेन ने रेने और अलीशा नाम की दो बेटियां गोद ली हैं। सुष्मिता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि उन्हें अपनी बेटियों के साथ इतनी खुशी मिलती है कि शादी करने की जरूरत ही नहीं लगती। अभिनेत्री का फिल्मों से दूरी की बड़ी वजह भी उनका अपनी बच्चियों को समय देना है।

इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बना लिया घर का चिराग

Indian film Celebrities Who Have Adopted Kids

मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि उनकी छोटी बेटी इशानी उनको एक कूड़े के ढेर पर मिली थी। पर्दे पर कई गुंडो को धूल चटाने वाले मिथुन ने जब एक दूध-पीती बच्ची की आवाज सुनी तो उनका दिल भर आया और वो उसे घर ले आए। मिथुन इशानी को बिलकुल उसी तरह रखते हैं। जैसे उनके दूसरे बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बना लिया घर का चिराग

Indian film Celebrities Who Have Adopted Kids

किसी को जिंदगी देने के लिए कोई अपना सबकुछ दांव पर लगा सकता है? वो भी तब जब वो उसका कुछ भी ना लगता हो। रवीना टंडन के बारे में जानकर आप कहेंगे कि हां कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जिस उम्र में हीरोइन के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ करियर होता है। उस उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद लीं और उनको बेहतर जिंदगी देने की ठान ली। उस वक्त रवीना टंडन की उम्र 21 साल की थी, जब उन्होंने पूजा और छाया को गोद लिया और उन्हें पाला-पोसा।

विज्ञापन

इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बना लिया घर का चिराग

Indian film Celebrities Who Have Adopted Kids

सलमान की बहन अर्पिता आज जाना-पहचाना चेहरा हैं। लेकिन सलमान की चहेती अर्पिता सलीम खान की बेटी नहीं, उसको उन्होंने गोद लिया। आज अर्पिता खान परिवार की जान हैं। हिन्दू लड़की को मुस्लिम परिवार में इतने प्यार का ऐसा उदाहरण भारत में ही मुमकिन है। यहां तक कि सलमान की बहन अलवीरा उनके साथ कम दिखती हैं और अर्पिता ज्यादा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed