{"_id":"c9f35323091339b594b193666cb7b860","slug":"most-controversial-bollywood-movie-posters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे
Wed, 16 Dec 2015 06:59 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हालिया रिलीज 'क्या कूल हैं हम 3' के पोस्टर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। पोस्टर का स्तर ये है कि हम आपके सामने उसे उसी रूप में आपके सामने पेश नहीं कर पा रहे हैं, जिस रूप में एकता कपूर टीम ने उसे रिलीज किया है। सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर उस पोस्टर को बॉलीवुड कम, किसी पोर्न फिल्म का पोस्टर ज्यादा बताया गया। लेकिन बॉलीवुड में पहले भी विवादित और अश्लील पोस्टर आते रहे हैं, जिनपर जमकर विवाद हुए हैं।
फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे
2 of 12
ज्यादातार पोस्टर विवाद अश्लीलता से जुड़े हैं, लेकिन कुछ धार्मिक और सामाजिक भी हैं। इसकी शुरुआत साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से ही हो गई थी। इसके पोस्टर में अभिनेत्री मंदाकिनी का एक बेहद उत्तेजक करीब-करीब न्यूड तस्वीर लगाई गई थी। उस दौर में ऐसे पोस्टर का चलन था, लेकिन इतना खुला पोस्टर पहली बार दिखाया गया था। बाद में फिल्म का पोस्टर बदला भी गया।
फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे
3 of 12
नेहा धूपिया अभिनीत 'जूली' के पोस्टर के साथ भी इसी तरह का विवाद जुड़ा हुआ है। पोस्टर में नेहा की करीब-करीब एक न्यूड फोटो का इस्तेमाल किया गया था। इस पर विवाद होने के बाद नेहा धूपिया नाराज भी हो गया थीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म के विषय से मेल खाता पोस्टर है। लेकिन बाद में समाज के एक वर्ग ने नेहा पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए, इसकी जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे
4 of 12
इस श्रेणी में क्या कूल हैं हम 3 से पहले सबसे बड़ा नाम पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म 'जिस्म 2' के पोस्टर का। इसमें सनी लियोनी की एक ऐसी तस्वीर लगाई गई थी, जैसी किसी पोर्न फिल्म के लिए यह फोटो खींची गई हो। इस दौरान कई सामाजिक संस्थाओं ने इस पोस्टर का पुरजोर विरोध किया और इसे भारतीय समाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देखा गया।
विज्ञापन
फिल्मों के वो पोस्टर जो फिल्म से ज्यादा विवादित रहे
5 of 12
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित एकता कपूर की 2011 में आई फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के पोस्टर में अभिनेत्री विद्या बालन को बेहद कामुक अंदाज में पेश किया गया था। जिसके बाद दक्षिण भारत की कुछ संस्थाओं ने भी इसे एक मृत महिला का अपमान बताया था। जमकर हुए विवाद के बाद भी फिल्म का पोस्टर नहीं बदला गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।